फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविवार के दिन करें ये उपाय घर में आएगी सुख-शांति, आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

Sat, 24 Oct 2020 06:34 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 24 Oct 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Do this remedy on Sunday happiness and peace comes in your house Financial problems are overcome
रविवार के दिन के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अचानक से कभी हमारे जीवन में ऐसी स्थिति आती है जब बिना किसी कारण हमारे कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। पिता और गुरु के साथ रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है और समाज में हमारी मान प्रतिष्ठा कम होने लगती है। ज्योतिष के अनुसार यह सब सूर्य की कमजोर स्थिति के कारण भी होता है। क्योंकि सूर्य को मान-सम्मान और यश-कीर्ति की कारक माना गया है। इसलिए कुंडली में सूर्य का मजबूत होना आवश्यक होता है। रविवार का दिन सूर्य  देव को समर्पित किया जाता है इसलिए रविवार के दिन कुछ उपाय करने से आप समाज में मान-सम्मान और कार्यों में सफलता पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रविवार के दिन के कुछ उपाय...

Do this remedy on Sunday happiness and peace comes in your house Financial problems are overcome
सूर्य मंत्र का जाप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रविवार के दिन सूर्योदय के समय उठकर ॐ सूर्याय नम: अपने मन में करना चाहिए। इससे आपके संबंध अच्छे होते हैं, परिवार में सुख-शांति रहती है।

Do this remedy on Sunday happiness and peace comes in your house Financial problems are overcome
रविवार के दिन खाने में नमक का प्रयोग न करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

अगर आपकी कुंडली में सूर्य भारी है तो रविवार के दिन एक ही समय भोजन करना चाहिए। इस दिन खाने में नमक का त्याग करना चाहिए और सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उनके लिए रविवार के दिन नमक का प्रयोग करना सही नहीं माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do this remedy on Sunday happiness and peace comes in your house Financial problems are overcome
बबूल के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

अगर आपके घर में आर्थिक समस्याएं हैं तो शनिवार की रात को एक गिलास दूध अपने सिरहाने रखकर सोएं और रविवार की सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद उस दूध बबूल की वृक्ष की जड़ में डाल आएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।

विज्ञापन
Do this remedy on Sunday happiness and peace comes in your house Financial problems are overcome
आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रविवार को सुबह उठकर सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली, लाल फूल डाल कर सूर्य देव को अर्पित करें, साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। सूर्य के समान तेज की प्राप्ति होती है। लेकिन सूर्य की पूजा हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में करनी चाहिए। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed