फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाल किताब : शुक्र बनाता है आपको धनवान, जानें शुक्र को मजबूत करने के उपाय

Tue, 27 Apr 2021 10:36 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 27 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Do these remedies of Lal Kitab to strengthen Venus
venus planet

ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र के बलवान होने पर व्यक्ति एक संपन्न जीवन व्यतीत करता है। वही शुक्र के कमजोर या अशुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शुक्र ग्रह का प्रभाव प्रेम संबंधों पर भी पड़ता है। जहां शुक्र की अच्छी स्थिति जीवन में प्रेम लाती है तो वहीं शुक्र की अशुभ स्थिति के कारण प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। इसलिए कुंडली में शुक्र का मजबूत होना आवश्यक होता है। लाल किताब में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं इनको करने से शुक्र शुभ फल प्रदान करता है। जिससे आपके घर में धन-संपन्नता बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय...

Do these remedies of Lal Kitab to strengthen Venus
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

शुक्र को अनुकूल बनाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। अपने बालों और नाखूनों को काटकर रखें। अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें। नित्य नहाएं। शुक्र को मजबूती देने के लिए सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें।

Do these remedies of Lal Kitab to strengthen Venus
शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay

शुक्रवार के दिन नौ वर्ष से कम आयु की पांच कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खिलाएं। शुक्रवार से आरंभ करने के बाद 21 शुक्रवार तक यह कार्य लगातार करना है। इससे आपके शुक्र को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these remedies of Lal Kitab to strengthen Venus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शुक्र के मजबूती देने के लिए भोजन बनाकर सबसे पहले भोजन का कुछ हिस्सा निकालकर गाय, कौवे, और कुत्ते को खिलाएं। इसके अलावा दो असली मोती लें उसमें से एक मोती को बहते जल में प्रवाहित कर दें। दूसरे मोती को हमेशा अपने पास सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
Do these remedies of Lal Kitab to strengthen Venus
शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay

शुक्र ग्रह का दान

शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए जैसे दूध, दही, चावल और वस्त्र आदि। इसके अलावा इत्र का दान भी करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed