दीवाली का पावन पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 14 नवंबर के दिन पड़ रही है। दिवाली पर मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं और आपके घर को धन-धान्य से भर देती हैं। इस दिन विधिवत् मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जब किसी को धन की प्राप्ति होने वाली होती है तो उसे पहले से ही कुछ संकेतो का प्राप्ति होने लगती है। देवी-देवताओं की कृपा होने पर भी आपको कई तरह के शुभ संकेत मिलने लगते हैं जो शुभता आने के सूचक होते हैं। इसी तरह से दिवाली पर दिखने वाले कुछ सपने बहुत ही शुभ होते हैं। अगर आपको ऐसे सपने दिखाई देते हैं तो समझ लिजिए कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। जानते हैं कि कौन से सपने होते हैं धन प्राप्ति के सूचक
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर दिवाली के समय या फिर किसी भी समय रात्रि में सोते समय स्वप्न में स्वास्तिक का चिह्न दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। सपने में स्वास्तिक दिखने से घर में शुभता आती है, जिससे आपके परिवार में खुशहाली और समृद्धि आने का संकेत मिला है। ऐसा सपना दिखने से परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम में और सामंजस्य बढ़ता है।
3 of 8
धान कीलहलहाती फसल देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पिक्साबे
अगर आप सपने में गेहूं और धान की लहलहाती हुई फसल देखते हैं तो समझ जाइए कि आपके घर में अब किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी। इस सपने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में जल्दी ही आपको धन की प्राप्ति होगी। कहीं पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
4 of 8
सपने में कमल देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर दिवाली के शुभ पर्व के समय आप अपने हाथों में कमल लिए हुए सपना देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि जल्दी ही पैसे का फायदा होने वाला है। क्योंकि कमल को मां लक्ष्मी का आसन माना जाता है। कमल के दिखने का अर्थ होता है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर होने वाली है। ये सपना व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत शुभ होता है।
5 of 8
धनवंतरी भगवान के सपने में देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pinterst
दिवाली या फिर धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का सपना बहुत ही शुभ होता है। धनवंतरी भगवान देवताओं को वैद्य हैं। इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। इन्हें सपने में देखने का अर्थ होता है कि आपको हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलने वाली है। अगर आपके घर का कोई सदस्य भी बीमार है तो जल्दी ही वह भी निरोगी हो जाएगा। अगर धनवंतरी भगवान अमृत कलश के साथ दिखाई देते हैं तो यह सपना और भी ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे धनवंतरी भगवान के साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी रहती है।