Dev Deepawali 2022 Upay: देव दीपावली के दिन करें ये अचूक उपाय, खूब होगी धन वर्षा और भरी रहेगी तिजोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली के दिन जरूर करें ये उपाय
मिट्टी या आटे का दीया जलाएं
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन एक आटे या मिट्टी का दीया लें और इसमें तेल या घी डालकर उसे प्रज्वलित करें। इसके बाद इस दीए में 7 लौंग डाल दें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आएगी और दरिद्रता भी दूर होगी।
इस दिन जरूर करें दीप दान
देव दिवाली के दिन सरोवर या फिर देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की समस्याओं का अंत होता है।
घर में जलाएं दीपक
देव दिवाली के दिन रात में अपने घर में भी दीपावली की तरह दीप जलाने चाहिए। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में निवास हैं।
धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए करें ये उपाय
देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को किसी धागे की सहायता से बांध दें। ज्योतिष मन्यता है कि ऐसा करने से धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और घर में धन आगमन की राह खुलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।