फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ मंत्रों के जाप से शांत होंगे नौ ग्रह, सारी परेशानियां हो जाएंगी दूर

Mon, 27 Jul 2020 07:41 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 27 Jul 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
Chanting the nine mantras calms the nine planets
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

ग्रह और नक्षत्रों का जीवन में बहुत महत्व होता है। कुंडली में ग्रहों की अनुकूल दिशा जहां आपको खुशियां और सुख-समृद्धि प्रदान कर सकती है, तो वहीं ग्रहों की कमजोर स्थिति होने से जीवन में परेशानियां बनी रहती है। ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है।



ज्योतिष में राहु-केतु को मिलाकर कुल नौ ग्रह बताए गए हैं। अगर इन नौ ग्रहों में से कोई ग्रह आपको पीड़ा दे रहा है, या उसकी स्थिति अनुकूल नहीं है, तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, नौ मंत्रों के जाप से आप उन्हें मजबूत कर सकते हैं।

Chanting the nine mantras calms the nine planets
सूर्य ग्रह

सूर्य ग्रह

सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति के मान-सम्मान की हानि होती है, साथ ही उसे ह्रदय रोग,और हड्डियों से संबंधित रोग हो जाते हैं। सूर्य को शांत करने के लिए इस मंत्र का रोज प्रातः काल या दोपहर के समय एक माला जाप करने से लाभ मिलेगा। मंत्र का जाप रुद्राक्ष या लाल चन्दन की माला से कर सकते हैं।

"ॐ आदित्याय नमः"

Chanting the nine mantras calms the nine planets
चंद्र देव - फोटो : अमर उजाला

चंद्रमा ग्रह
चंद्रमा मन का कारक होता है। मन की चंचलता चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। चंद्रमा की स्थिति मजबूत न होने पर मानसिक रोग होने की संभावना रहती है सांस से जुड़ी तकलीफे, और रक्त संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए इस मंत्र का जाप मोती या शंख की माला से रात्रि के समय करें।

"ॐ सों सोमाय नमः"

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanting the nine mantras calms the nine planets
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला

मंगल ग्रह
कहते हैं कि मंगल के मंगल होने से सब मंगल ही मंगल होता है, इस ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। इसके कमजोर होने से जीवन में शांति और तरक्की में अड़चने आती हैं। सफलता पाने के लिए इसका मजबूत होना आवश्यक है। इसे मजबूत करने के लिए मूंगे या चंदन की माला से इस मंत्र का जाप सुबह या दोपहर के समय करें।

"ॐ अं अंगारकाय नमः"

 

विज्ञापन
Chanting the nine mantras calms the nine planets
बुध देव - फोटो : अमर उजाला

बुध ग्रह
बुध ग्रह दूसरे ग्रहों के योग के अनुसार फल प्रदान करता है। व्यक्ति में वाकपटुता की कला बुध ग्रह से आती है। इसके कमजोर होने से नाक, गले ऐर वाणी से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। अगर आप बुध ग्रह की समस्या से पीड़ित हैं तो इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से सुबह के समय करें।

"ॐ बुं बुधाय नमः"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed