Chandra Grahan 2023: 05 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा, जो कि देर रात 1 बजे खत्म हो जाएगा। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इसके कारण ये ग्रहण हर जगह दिखाई नहीं देगा। साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न ही किसी जीव पर इसका नकारात्मक प्रभाव होगा। लेकिन शास्त्रों में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दिन सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इस दिन विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं, जिसका प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Chandra Grahan: गर्भवती महिलाओं के लिए शुभ नहीं होता है चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु के जीवन पर पड़ता है। वहीं यदि घर में पहले से पका हुआ भोजन रखा है तो उस पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें।
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इनका इस्तेमाल करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है।
Chandra Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का पहला चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क
शास्त्रों के अनुसार जब चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो, तो उस समय से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है।
साथ ही गर्भवती महिलाओं को गलती से चंद्र ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।