Chandra Dosh Upay: ज्योतिष के अनुसार, इस संसार में जन्म लेने से पहले ही इंसान के भाग्य का निर्धारण हो जाता है। वहीं जन्म के बाद ज्योतिष विद्या के माध्यम से उस व्यक्ति की ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुंडली बनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कुंडली में कुछ शुभ योग हों, तो मनुष्य को राज योग मिलता है, लेकिन कुछ अशुभ योग मनुष्य से जिंदगी भर संघर्ष करवाते हैं और मेहनत के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगती है। साथ ही कुछ ग्रह दोष जिंदगी बीमारी देते हैं और अस्पताल के चक्कर लगवाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो तो जातक को मानसिक समस्याओं, नींद की कमी, निर्णय लेने में मुश्किल होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। साथ ही वह मानसिक रूप से अशांत रहता है और आसानी से तनाव का शिकार हो जाता है। आइए जानते हैं अशुभ चंद्रमा की वजह से कौन सी बीमारी होती है और इसे सही करने के उपाय क्या हैं....
अशुभ चंद्रमा बनता है इन बीमारियों का शिकार, जानिए इसके प्रभाव को कम करने के उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन