फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह से देंगे सूर्य को अर्घ्य, तो बनेंगे सारे बिगड़े काम

Wed, 10 Mar 2021 10:34 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 10 Mar 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
benefits and rules of giving arghya to surya
सूर्य देव

सनातन धर्म में पंचदेवों में से सूर्य देव भी माने गए हैं। ज्योतिष में भी सूर्य का बहुत महत्व माना गया है, ज्योतिष के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह मनुष्य के जीवन में मान-सम्मान, पिता-पुत्र और सफलता का कारक माना गया है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस तरह से बारह राशियों में सूर्य एक वर्ष में अपना चक्र पूर्ण करते हैं। सूर्य को आरोग्य दाता माना गया है। सूर्य के प्रकाश से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। सूर्य को प्रतिदिन जल देने से जातक को आध्यात्मिक लाभ तो प्राप्त होते हैं साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। भगवान सूर्य नारायण की कृपा पाने और कुंडली में सूर्य की अनुकूलता बनाएं रखने के लिए प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको समाज में मान-सम्मान और प्राशसनिक आधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है। आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, लेकिन सूर्य को जल देते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। इन बातों को ध्यान में रखकर यदि सूर्य को जल अर्पित करते हैं तो आपके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।



 

benefits and rules of giving arghya to surya
Surya Arghya
केवल जल अर्पित न करें
अधिकतर लोग पूजा करने के  बाद केवल लोटे में जल लेकर सूर्य देव को अर्पित करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली, चंदन और लाल रंग के पुष्प डालकर सूर्य को जल देना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें चावल अर्पित करना चाहिए और गुड़ या फिर कुछ मीठा अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे आपको सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

 
benefits and rules of giving arghya to surya
जल चढ़ाते समय इस बात का रखें ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जल चढ़ाते समय इस बात का रखें ध्यान
जब आप सूर्य को जल दे रहे हो तो ध्यान रखें की जल सीधे आपके पैरों पर नहीं गिरना चाहिए। जल चढ़ाते समय अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर जल अर्पित करें ताकि सूर्य की किरण आपके शरीर पर पड़े और जल गिरते समय आपके पैरों को न छुए। माना जाता है कि यदि जल चढ़ाते समय आपके पैरों पर गिरता है तो सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits and rules of giving arghya to surya
Surya Arghya

इस समय चढ़ाएं जल
सूर्य को जल चढ़ाने का सबसे उत्तम समय तब होता है, जब सूर्य उदय हो रहा हो। उगते हुए सूर्य को जल देना बहुत ही शुभ रहता है। सूर्य को जल प्रतिदिन देना चाहिए। इससे आपके जीवन की समस्याएं तो दूर होती ही हैं आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। यदि आप प्रतिदिन जल अर्पित नहीं कर सकते हैं तो रविवार के दिन जल अवश्य अर्पित करें।
 

विज्ञापन
benefits and rules of giving arghya to surya
सूर्य को जल देते समय दिशा का अवश्य रखें ध्यान(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिशा का अवश्य रखें ध्यान
सूर्य पूर्व दिशा से उदय होता है, इसलिए सूर्य को जल देते समय अपना मुख सदैव पूर्व दिशा की ओर रखें। कई बार बादल आने के कारण आसमान साफ नहीं होता है, जिससे सूर्य दिखाई नहीं देता है, इस स्थिति में भी पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही जल अर्पित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed