फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips To Control Anger: बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, बात-बात पर करता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय

Tue, 15 Nov 2022 09:40 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Nov 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
astrology tips to control children anger and mood swing in hindi
बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, बात-बात पर करता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

Astro Remedies To Control Anger Of Children : आजकल बच्चे जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के होते जा रहे हैं। जिसकी वजह से माता-पिता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों का गुस्सैल व्यवहार माता-पिता के लिए बहुत चिंताजनक होता जा है। यदि आपका बच्चा भी बात-बात पर गुस्सा करता है या किसी बात को लेकर जिद करने लगता है, तो आपको उसकी इन आदतों को दूर करने के लिए जल्द से जल्द कुछ तरीके जरूर अपनाने चाहिए। बच्चे के गुस्से को कम करने के लिए आप ज्योतिष उपाय भी आजमा सकते हैं, क्योंकि कभी-कभी कुंडली में किसी खराब ग्रह के कारण भी बच्चा गुस्सा करने लगता है। आइए जानते हैं कि किन ज्योतिष उपायों के जरिए बच्चे के गुस्से की कम किया जा सकता है...  

Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें, आज ही कर दें बाहर, वरना हो सकती है पैसों की तंगी 

astrology tips to control children anger and mood swing in hindi
बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, बात-बात पर करता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

हनुमान जी की आराधना
आपकी इस समस्या का समाधान संकट मोचन भगवान हनुमान के पास है। हनुमान जी की कृपा से आप अपने बच्चे के गुस्से को कम कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, यदि बच्चा ज्यादा जिद्दी, चिड़चिड़ा हो गया हो, क्रोध अधिक करता हो, माता-पिता या अन्य बड़े लोगों की बातें नहीं सुनता हो, तो भगवान हनुमान के बाएं पैर का सिंदूर हर मंगलवार और शनिवार को बच्चे के मस्तक पर लगाएं।

astrology tips to control children anger and mood swing in hindi
बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, बात-बात पर करता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

गुरु का आशीर्वाद
ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह को बल और बुद्धि का दाता माना जाता है। यदि बच्चे को बात-बात पर गुस्सा आता है तो शहद भरा पात्र बच्चे के सिरहाने रखकर गुरुवार को मंदिर में दान करें। इससे बच्चे का दिमाग शांत होता है और बच्चा अनुकूल व्यवहार करने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology tips to control children anger and mood swing in hindi
बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, बात-बात पर करता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

चंदन का टीका
आप रोज बच्चे के माथे पर चंदन का टीका भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे राहु दोष से राहत मिलेगी, बच्चे का दिमाग भी शांत होगा। साथ ही बच्चा गुस्सा कम करेगा।

विज्ञापन
astrology tips to control children anger and mood swing in hindi
बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, बात-बात पर करता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock

चांदी का चंद्रमा बच्चे गले में पहनाएं 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और चंद्रमा को मन का कारक बताया जाता है। चांदी मन को शांत रखती है। ऐसे में चांदी का चंद्रमा गले में पहनाने से बच्चों का मन शांत रहता है। साथ ही गुस्सा और चिड़चिड़ापन कंट्रोल रहता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed