फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotish: सूर्यास्त के बाद कभी भी न करें इन चीजों का दान, वरना होगा भारी नुकसान

Tue, 29 Mar 2022 05:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 29 Mar 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Astrology Never Donate These Things After Sunset It May Increase Your Problems
सूर्यास्त के बाद कभी भी न करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock

हिंदू धर्म दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि दान-पुण्य का फल व्यक्ति को कई जन्मों तक मिलता है। इसके अलावा धर्म शास्त्रों में भी दान करने को पूजा-पाठ के तुल्य ही बताया गया है। मान्यता है कि दान-पुण्य करने से घर में बरकत आती है और सुख समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि अपनी इच्छानुसार दान करने से धन लाभ की प्राप्ति के साथ पुण्य मिलता है। लेकिन दान करने से पहले आपको उचित समय का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि सही समय और सही तरीके से किया गया दान बहुत फलादायी होता है। वहीं समय निकल जाने पर किया गया दान आपको लाभ की जगह हानि पहुंचा सकता है। सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए, फिर चाहे वो आपका पड़ोसी ही क्यों न हो। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी आपके घर से उस व्यक्ति के घर चली जाती हैं, जिसे आपने दान दिया है। आइए जानते हैं किन चीजों का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए...

Astrology Never Donate These Things After Sunset It May Increase Your Problems
सूर्यास्त के बाद कभी भी न करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
दूध का दान

दूध के दान को बहुत शुभ माना गया है, लेकिन सूर्यास्त के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। ये आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है। क्योंकि दूध का संबंध सूर्य और चन्द्रमा दोनों ग्रहों से होता है। ऐसे में सूरज ढलने के बाद दूध का दान करने से इसका विपरीत प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।

Astrology Never Donate These Things After Sunset It May Increase Your Problems
सूर्यास्त के बाद कभी भी न करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला
दही का दान

सूर्यास्त के बाद दही का दान करना सही नहीं होता। दही का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में अगर आप सूर्य ढलने के बाद दही दान करते हैं तो सुख-समृद्धि में कमी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Never Donate These Things After Sunset It May Increase Your Problems
सूर्यास्त के बाद कभी भी न करें इन चीजों का दान - फोटो : istock
किसी को पैसा देना

सूर्य के ढलने के बाद किसी को पैसा नहीं देना चाहिए। माना जाता उस वक्त घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। अगर हम शाम के समय किसी को पैसे-रुपये देते हैं तो लक्ष्मी जी दूसरे के घर चली जाती हैं।

विज्ञापन
Astrology Never Donate These Things After Sunset It May Increase Your Problems
सूर्यास्त के बाद कभी भी न करें इन चीजों का दान - फोटो : Pixabay
प्याज-लहसुन का दान

आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए रखना है तो सूर्य अस्त होने के बाद प्याज-लहसुन भी किसी को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed