फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nimbu Ke Upay: छोटा सा नींबू दूर कर सकता है आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी, जानिए इसके अचूक उपाय

Mon, 20 Jun 2022 01:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Astro Benefits of Lemon Nimbu ke Upay totke in hindi
छोटा सा नींबू दूर कर सकता है आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी - फोटो : iStock

Nimbu Ke Totke: भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका उपयोग तंत्र-मंत्र व ज्योतिष उपायों में किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है नींबू। वैसे तो नींबू का इस्तेमाल कई चीजों में होता है, जैसे खाने में स्वाद के लिए, सफाई के लिए, त्वचा के लिए। इसके अलावा कुछ पूजा-पाठ में भी नींबू का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि खाने में स्वाद बढ़ाने वाला छोटा सा नींबू आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगा सकता है? जी हां, विटामिन सी से भरपूर छोटा सा नींबू न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। ज्योतिष में नींबू से जुड़े कई चमत्कारी उपाय बताए हैं, उन उपायों से जीवन की बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप नींबू के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

Astro Benefits of Lemon Nimbu ke Upay totke in hindi
छोटा सा नींबू दूर कर सकता है आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी - फोटो : iStock

सफलता पाने के लिए नींबू का उपाय
यदि कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो एक नींबू और 4 लौंग लेकर किसी हनुमान मंदिर में जाए। मंदिर जाकर नींबू में लौंग लगाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इस कार्य के बाद सफलता की संभावना बढ़ जाएंगी।

Astro Benefits of Lemon Nimbu ke Upay totke in hindi
छोटा सा नींबू दूर कर सकता है आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
बुरी नजर से बचने के लिए उपाय

ज्योतिष के अनुसार, यदि घर में किसी सदस्य को बुरी नजर लग गई है तो उसके सिर से पैर तक सात बार नींबू उतार लें। इसके बाद इस नींबू के 4 टुकड़े कर दें और उसको किसी सुनसान जगह पर जाकर फेंक आएं। एक बात का ध्यान रहे कि नींबू के टुकड़े फेंकने के बाद पीछे मुड़कर बिल्कुल ना देखें। मान्यता है कि इससे नजर दोष दूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Benefits of Lemon Nimbu ke Upay totke in hindi
छोटा सा नींबू दूर कर सकता है आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी - फोटो : Pixabay

बिजनेस में तरक्की के लिए उपाय
बिजनेस में तरक्की नहीं हो रही तो रविवार के दिन दोपहर में पांच नींबू काटकर कार्यस्थल पर रख दें। इसके साथ एक मुट्ठी काली मिर्च और एक मुट्ठी पीली सरसों रख दें। अगले दिन सुबह इन सभी सामानों को उठाकर किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर रख आएं।

विज्ञापन
Astro Benefits of Lemon Nimbu ke Upay totke in hindi
छोटा सा नींबू दूर कर सकता है आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी - फोटो : Istock

समृद्धि के लिए नींबू के उपाय
एक नींबू लेकर किसी चौराहे पर जाएं और उसे सात बार अपने ऊपर से उतार कर दो भाग में काट लें। एक भाग पीछे की ओर फेंक दें और दूसरा आगे की ओर फेंक कर अपने काम पर चले जाएं। जरूर सफलता मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed