Akshaya Tritiya 2022: आज यानी 03 मई 2022, दिन मंगलवार को अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत ही खास महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। किसी भी मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि लोग अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। वहीं सोना खरीदने के लिए भी ये तिथि सबसे शुभ मानी जाती है। साथ ही दीपावली की ही तरह इस दिन भी मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी असीम कृपा बरसती है और जीवन धन-धान्य से भरा रहता है। इस दिन प्रात: काल स्नान करके मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही अक्षय तृतीया पर कुछ उपाय भी बेहद शुभ फल देने वाले होते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं धन-धान्य के लिए अक्षय तृतीया पर कौन से उपाय करने चाहिए...
Akshaya Tritiya 2022 Upay: आज है अक्षय तृतीया, धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, सुख-समृद्धि से भरा रहेगा घर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 03 May 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन