{"_id":"62023ef136557b5456513c19","slug":"what-is-pradhan-mantri-kisan-sampada-yojana-know-its-benefit-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Sampada Yojana: क्या है प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना? जानिए इसके उद्देश्य और फायदों के बारे में","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Sampada Yojana: क्या है प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना? जानिए इसके उद्देश्य और फायदों के बारे में
Tue, 08 Feb 2022 06:00 PM IST
आशिकी पटेल
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 08 Feb 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना क्या है
- फोटो : iStock
देश के किसानों की आय दोगुनी करने और उनके हितों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिल सके इसके लिए समय-समय पर सरकार कुछ नए बदलाव भी करती रहती है। किसानों के लिए चलाई जा रही इन कल्याणकारी योजनाओं में से एक है प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना। इस योजना को लेकर हाल ही में सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इस योजना को सरकार ने 31 मार्च 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने 4,600 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ प्रधान मंत्री ने किसान संपदा योजना को बढ़ाकर 2026 तक जारी रखने का ऐलान किया है। हालांकि ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हें इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है। तो चलिए आज जानते हैं क्या है प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना और इसकी खासियत के बारे में विस्तार से...
Trending Videos
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना क्या है
- फोटो : istock
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना एक ऐसी योजना है जो खेत से खुदरा दुकानों तक कुशल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में योगदान देगी। इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य एक व्यापक पैकेज की पेशकश करना है।
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना क्या है
- फोटो : iStock
- ये योजना भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है। इससे ये भी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना किसानों को बेहतर मूल्य प्रदान करने में मदद करेगी, जिससे रोजगार भी पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना क्या है
- फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की खासिय
- एकीकृत कोल्ड चेन यानी फसल फार्म गेट से डायरेक्ट रिटेल आउटलेट तक कुशल सप्लाई होगा। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण और संरक्षण क्षमताओं का निर्माण या विस्तार होगा। खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन बुनियादी ढांचा देना इस योजना की प्रमुख खासियत है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना क्या है
- फोटो : iStock
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उपज की बर्बादी को कम करना, प्रोसेसिंग लेवल को बढ़ाने से प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा देना है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 4,600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे देश के करोड़ों किसानों को लाभ होगा।