फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: जल्द आने वाली है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त, फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक जाएंगे 2 हजार रुपये

Tue, 08 Feb 2022 05:01 PM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 08 Feb 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana How to complete e KYC in PM Kisan Yojana know the process in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अभी करें ई-केवाईसी - फोटो : iStock

पीएम किसान योजना के तहत अगली किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। इस योजना के तहत सरकार ने अभी तक दस किस्तों के पैसे किसानों के खाते में भेज दिए हैं। हाल ही में 10वीं किस्त जारी हुई थी। अब किसानों को 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इसके लिए आपको अपने स्टेटस की सारी जानकारी अपडेट करके रखनी होगी। तभी अगली किस्त के पैसे आसानी से आपको मिल पाएंगे। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान सम्मन निधि योजना की अगली किस्त बिना किसी रोक-टोक के पाना चाहते हैं तो आपको तुरंत ई-केवाईसी करना होगा। इसके बिना 11वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। सरकार ने किसान योजना में अब ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। बीच में ई-केवाईसी को होल्ड किया गया था, लेकिन अब पोर्टल पर ये फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में जल्दी से ई-केवाईसी करवा लीजिए। ये काम आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका...  

PM Kisan Samman Nidhi Yojana How to complete e KYC in PM Kisan Yojana know the process in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अभी करें ई-केवाईसी - फोटो : iStock
कैसे करें ई-केवाईसी 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। दाहिनी तरफ सबसे ऊपर ई-केवाईसी लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें। 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana How to complete e KYC in PM Kisan Yojana know the process in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अभी करें ई-केवाईसी - फोटो : iStock
  • यहां पर आप अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana How to complete e KYC in PM Kisan Yojana know the process in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अभी करें ई-केवाईसी - फोटो : iStock
  • अगर सब कुछ ठीक रहा तो ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी, वरना इनवैलिड लिखा हुआ आएगा। अगर इनवैलिड लिखा हुआ आता है तो आपकी 10वीं किस्त लटक सकती है। 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana How to complete e KYC in PM Kisan Yojana know the process in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अभी करें ई-केवाईसी - फोटो : iStock
  • हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे ठीक कराने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। आधार सेवा केंद्र से आपकी इस समस्या को सही कर दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed