भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। इसी वजह से भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। हालांकि, कृषि व्यवसाय करते समय किसानों का काफी जोखिम का सामना करना पड़ता है। उनकी फसल की गुणवत्ता कैसी होगी ये बात मौसम चक्र और वर्षा पर निर्भर करती है। भारत में हर साल किसानों को मौसम की मार झेलना पड़ता है। इस कारण उन पर कर्ज का बोझ काफी ज्यादा हो जाता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो जाती हैै। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने उन किसानों के लिए जिनकी फसल मौसम के कारण बर्बाद हो जाती है एक योजना चला रही है जिसका नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की फसल का बीमा होता है। यदि उनकी फसल आंधी, तूफान, ओलावृष्टि, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट होती है तो सरकार ऐसे किसानों को उचित मुआवजा देती है, जिससे किसान अपने नुकसान की भरपाई कर सकें। यदि आप भी किसान हैं तो आपको अपनी फसल का बीमा इस योजना के अंतर्गत जरूर करवाना चाहिए। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की खास बातें...
{"_id":"61a6ffdcd5fb354e8b5bb80e","slug":"pradhan-mantri-fasal-bima-yojana-documents-required-and-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pradhanmantri Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए चाहिए ये दस्तावेज, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Pradhanmantri Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए चाहिए ये दस्तावेज, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
Wed, 01 Dec 2021 10:43 AM IST
संकल्प सिंह
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच वर्ष पूरे
- फोटो : twitter: @BJP4Delhi
कृषि क्षेत्र
- फोटो : pixabay
कब करवाएं इस योजना में बीमा?
जब आप खेत में अपनी फसल को बोते हैं तो उसके 10 दिनों के अंदर आप इस योजना में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस योजना में फसल तैयार करने से लेकर काटने तक के 14 दिनों के बीच अगर आपकी फसल प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हो जाती है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना में आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
कृषि बजट
- फोटो : pixabay
अगर आप ऑफलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर इसका फॉर्म ले सकते हैं। ऑनलाइन करना चाहते हैं तो इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर लॉगिन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : iStock
ये हैं जरूरी दस्तावेज
- किसान की फोटो
- आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
- पते का प्रमाण पत्र
- खेत का खसरा नंबर
- सरपंच या पटवारी से खेत में बुआई के लिए एक पत्र
विज्ञापन
फसल पर ट्रैक्टर चलाते किसान
- फोटो : अमर उजाला
किन किन फसलों पर मिलेगा योजना का लाभ
- धान
- मक्का
- बाजरा
- कपास
- गेहूं
- जौ
- चना
- सरसों
- सूरजमुखी