अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके काम की है। पीएम किसान योजना के तहत सरकार की तरफ से लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसमें दो-दो हजार रुपये तीन किस्तों में आते हैं। अब तक केंद्र सरकार इस योजना के तहत 10 किस्तें जारी कर चुकी है। इस योजना का लाभ ऐसे छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य जमीन है। लेकिन इस मामले में भी अब फर्जीवाड़ा होने लगा है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अब रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यानी राशन कार्ड का नंबर दर्ज होने के बाद ही लाभार्थी किसान को अगली किस्त के पैसे मिल पाएंगे। इसके अलावा अगली किस्त आने से पहले एक बार अपना सारा स्टेटस चेक कर लीजिए और आपके रजिस्ट्रेशन किसी तरह की गलती हो तो उसमें सुधार कर लीजिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। इस सरल तरीके से आप किसी तरह की गलती में सुधार कर सकते हैं...
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये काम, वरना अटक जाएंगे पैसे
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन