प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक खास योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं। इस योजना के तहत ये 6 हजार रुपये सालभर में तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। यानी तीन बार में दो-दो हजार रुपये की किस्त सीधे लाभार्थी किसानों के अकाउंट में आती है। इस योजना की नौ किस्तें पहले ही किसानों के खाते में आ चुकी थी और अभी हाल ही में 10वीं किस्त भी केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। इस योजना का लाभ ऐसे छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य जमीन है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या पति-पत्नी दोनों को पीएम किसान योजना के तहत 6 हजार रुपये मिल सकते हैं? तो चलिए आज जानते हैं इसका जवाब...
{"_id":"61e28ab520ecf0434e4ce307","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-can-husband-and-wife-both-get-benefit-of-pm-kisan-scheme-know-the-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना के तहत 6 हजार रुपये, जानें क्या कहता है नियम","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना के तहत 6 हजार रुपये, जानें क्या कहता है नियम
Sat, 15 Jan 2022 04:10 PM IST
आशिकी पटेल
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 15 Jan 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ
- फोटो : istock
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अनुसार किसान परिवारों को इसका लाभ मिलता है। एक परिवार का मतलब पति-पत्नी और दो नाबालिग बच्चे। यानी योजना के तहत पति या पत्नी में से किसी एक को ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकता है।
क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ
- फोटो : istock
- अगर पति और पत्नी दोनों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है और अभी तक दोनों को इस योजना के तहत पैसे प्राप्त हो रहे हैं, तो उन्हें योजना के तहत वह राशि सरकार को लौटानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ
- फोटो : istock
इन किसानों को भी नहीं मिलता लाभ
- इस योजना में सभी किसान शामिल नहीं हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स देने वाले किसानों को इस योजना का पात्र नहीं बनाया गया है। इसके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और 10 हजार रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले कर्मचारी भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ
- फोटो : istock
- इसके अलावा सांसदों और विधायकों को भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता है। कपीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार सालाना 6 हजार रुपये उन्हीं किसानों खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे जिनके नाम से खेत-खसरा होगा।