फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आपको भी नहीं मिले 10वीं किस्त के पैसे, तो आज ही करें ये काम, तुरंत ट्रांसफर होंगे 2 हजार रुपये

Fri, 07 Jan 2022 11:55 AM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 07 Jan 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment you Haven't Got PM Kisan Money follow these steps
अगर आपको भी नहीं मिले पीएम किसान के पैसे तो करें ये काम - फोटो : istock

साल 2022 की शुरुआत किसानों के लिए सौगातों भरी थी। 1 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिए जाते हैं। सालभर में 2 हजार रुपये तीन किस्तों में किसानों के खाते आती है।  ये धनराशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। 10वीं किस्त के तहत इस बार मोदी सरकार ने देश भर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है। हालांकि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी भी किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में वो इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके खाते में किस्त के पैसे क्यों नहीं आए हैं। अगर आपके भी खाते में भी किस्त के 2 हजार रुपये नहीं आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप पता कर सकते हैं कि पैसे क्यों नहीं आए... 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment you Haven't Got PM Kisan Money follow these steps
अगर आपको भी नहीं मिले पीएम किसान के पैसे तो करें ये काम - फोटो : istock
  • कुछ किसान जिनके खाते में पैसे नहीं आए हैं, वो स्टेटस चेक कर रहे हैं तो उन्हें स्टेटस पर 'कमिंग सून' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसका मतलब ये है कि आपके अकाउंट में पैसा जल्द ही आएगा। अगर आप भी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment you Haven't Got PM Kisan Money follow these steps
अगर आपको भी नहीं मिले पीएम किसान के पैसे तो करें ये काम - फोटो : istock
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
  • लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment you Haven't Got PM Kisan Money follow these steps
अगर आपको भी नहीं मिले पीएम किसान के पैसे तो करें ये काम - फोटो : istock
  • यहां होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद फार्मर्स कार्नर के सेक्शन में आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment you Haven't Got PM Kisan Money follow these steps
अगर आपको भी नहीं मिले पीएम किसान के पैसे तो करें ये काम - फोटो : istock

इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा। फिर आप  Get Report पर क्लिक करें। इसके बाद नए स्क्रीन खुल जाएगी। इसमें लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed