फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Fasal Bima Yojana: बड़ा आसान है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अप्लाई करना, जानें क्या है आवेदन का प्रोसेस

Fri, 03 Dec 2021 03:21 PM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
PM Fasal Bima Yojana Registration process how to apply in Pmfby know full detail about this
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : pixabay

भारतीय अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। इसी वजह से भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग कृषि के जरिए अपने जीवन का गुजर बसर करते हैं। हालांकि कृषि व्यवसाय काफी जोखिमों से भरा है। किसानों को अपनी फसल को लेकर को लेकर कई बातों पर निर्भर रहना पड़ता है। मसलन मौसम चक्र कैसा रहेगा, सीजन में बरसात कितनी मात्रा में होगी, पशुओं से फसलों का रखरखाव आदि विभिन्न चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है। उसके बाद ही फसल तैयार होती है। भारत में हर साल किसानों को मौसम की मार झेलना पड़ता है। इस कारण उन पर कर्ज का बोझ काफी ज्यादा होता जा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने उन किसानों के लिए जिनकी फसल मौसम के कारण बर्बाद हो जाती है एक स्कीम चला रही है जिसका नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप प्रधानमंत्री फसल बीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

PM Fasal Bima Yojana Registration process how to apply in Pmfby know full detail about this
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : pixabay

ऑनलाइन प्रोसेस

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Apply as a farmer के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा। 
PM Fasal Bima Yojana Registration process how to apply in Pmfby know full detail about this
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : iStock
  • यहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • फॉर्म फिल करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक एप्लीकेशन कोड मिलेगा।
  • इस कोड को आपको क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस के लिए संभाल कर रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Fasal Bima Yojana Registration process how to apply in Pmfby know full detail about this
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : twitter: @BJP4Delhi

ऑफलाइन प्रोसेस

  • अगर आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करना है।
विज्ञापन
PM Fasal Bima Yojana Registration process how to apply in Pmfby know full detail about this
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : अमर उजाला
  • डाउनलोड किए फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है और जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को उसके साथ अटैच करके संबंधित विभाग में सबमिट करना होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपके फॉर्म को संबंधित विभाग में स्वीकार कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed