देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार समय-समय पर कई स्कीम लाती रहती है। इन्हीं में से एक है किसान क्रेडिट कार्ड, जिसके जरिए किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराती है। इस शानदार स्कीम के तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। देश में पिछले कुछ समय से किसानों को लेकर काफी हलचल मची हुई है। साथ ही पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को बहुत ही कम ब्याज पर कर्ज प्रदान कराया जाता है। जिसमें केवल 7 फीसदी की दर पर ब्याज आदा करना होता है। खास बात तो ये है कि कोई किसान यदि लोन एक साल के अंदर ही चुका देता है, तो उसे मात्र चार फीसदी ही ब्याज देना होता है।
Kisan Credit Card: बजट 2022 के बाद बढ़ सकती है किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट, जानिए इस स्कीम के फायदों के बारे में
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 26 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन