केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सामान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। पीएम योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। सरकार द्वारा हर साल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। केंद्र सरकार ये धनराशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। अभी तक इस योजना के तहत कुल 10 किस्तें जारी हो चुकी हैं। हाल ही में 10वीं किस्त के दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे गए हैं। इस योजना का लाभ ऐसे छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य जमीन है। ऐसे में अगर आपने अभी तक इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो कर लीजिए, क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के आपको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। आइये जानते हैं रजिस्ट्रेशन का तरीका...
{"_id":"61eff03bdec6e4274c4c37a6","slug":"how-to-register-in-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-online-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की लिस्ट में नहीं है आपका नाम, तो घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की लिस्ट में नहीं है आपका नाम, तो घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Tue, 25 Jan 2022 07:08 PM IST
आशिकी पटेल
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
घर बैठे पीएम किसान योजना की लिस्ट में जोड़ सकते हैं अपना नाम
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे पीएम किसान योजना की लिस्ट में जोड़ सकते हैं अपना नाम
- फोटो : istock
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की हो जरुरत
- जमीन के मूल कागजात
- आवेदक की बैंक पासबुक
- वोटर आई कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- आपके स्वामित्व की भूमि का पूर्ण विवरण
- आवास प्रामाण पत्र
घर बैठे पीएम किसान योजना की लिस्ट में जोड़ सकते हैं अपना नाम
- फोटो : istock
पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
- 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य जमीन वाले किसान इस योजना के तहत अपना नाम पंजीकृत करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे पीएम किसान योजना की लिस्ट में जोड़ सकते हैं अपना नाम
- फोटो : iStock
- यहां होम पेज पर आपको ‘किसान कॉर्नर’ मिलेगा, इस पर क्लिक करें और ‘नए किसान पंजीकरण’ पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
विज्ञापन
घर बैठे पीएम किसान योजना की लिस्ट में जोड़ सकते हैं अपना नाम
- फोटो : istock
- यहां सभी विवरण सही ढंग से भरें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी को सेव करें।