फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: नौकरी की टेंशन छोड़िए और 20 हजार के निवेश के साथ शुरू करें ये खास बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

Fri, 11 Feb 2022 03:21 PM IST
संकल्प सिंह कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lacs of rupees by starting lemongrass business
नौकरी की टेंशन छोड़िए और शुरू करिए लेमनग्रास की खेती, लाखों में होगी कमाई - फोटो : Istock

भारत में कई नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं होते हैं। वो अक्सर किसी बिजनेस को शुरू करने की प्लानिंग करत रहते हैं। हालांकि, जानकारी और साधनों के अभाव मेेंं उनकी प्लानिंग कभी व्यवहारिक रूप नहीं ले पाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप हर महीने लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। इस व्यापार को शुरू करने में आपको ज्यादा जोखिमों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इसमें आपको ज्यादा निवेश करने भी नहीं करना होगा। आप महज 20 हजार रुपये के निवेश से इस व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। ये बिजनेस लेमन ग्रास की खेती का है। इस बिजनेस के बारे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में जिक्र कर चुके हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से -  

Business Ideas you can earn lacs of rupees by starting lemongrass business
नौकरी की टेंशन छोड़िए और शुरू करिए लेमनग्रास की खेती, लाखों में होगी कमाई - फोटो : Istock

नींबू की घास (लेमन ग्रास) की खेती अगर आप 1 हेक्टेयर भूमि में करते हैं, तो आप आसानी से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा इसके जरिए कमा सकते हैं। ये बिजनेस आपको सशक्त और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का काम करेगा।

Business Ideas you can earn lacs of rupees by starting lemongrass business
नौकरी की टेंशन छोड़िए और शुरू करिए लेमनग्रास की खेती, लाखों में होगी कमाई - फोटो : Istock

लेमन ग्रास से बनने वाले तेल की मार्केट में काफी मांग रहती है। इस तेल का उपयोग कॉस्मेटिक, साबुन, दवा आदि कई जगहों पर किया जाता है। बाजार में इस तेल को बेचने पर विक्रेता को अच्छी खासी कीमत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lacs of rupees by starting lemongrass business
नौकरी की टेंशन छोड़िए और शुरू करिए लेमनग्रास की खेती, लाखों में होगी कमाई - फोटो : iStock

लेमन ग्रास को आप सूखे इलाकों में भी लगा सकते हैं। इसके अलावा इस खेती में किसी पशु का भी खतरा नहीं रहता है। लेमन ग्रास की खेती को उपजाऊ बनाने के लिए आपको किसी प्रकार की खाद का इस्तेमाल भी नहीं करना होगा। बुवाई होने के बाद यह फसल 5 से 6 सालों तक चलती है। 

विज्ञापन
Business Ideas you can earn lacs of rupees by starting lemongrass business
नौकरी की टेंशन छोड़िए और शुरू करिए लेमनग्रास की खेती, लाखों में होगी कमाई - फोटो : iStock

भारत में बड़े पैमाने पर लोग लेमन ग्रास की खेती करके लाखों रुपयों की आमदनी कर रहे हैं। इसके अलावा बीते कुछ समय में कई किसानों का झुकाव इसकी खेती की ओर बढ़ा है। ऐसे में आप भी इसकी खेती करके लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। लेमन ग्रास की खेती में कम जोखिम के साथ पैसा कमाने के ज्यादा अवसर आपको मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed