फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death of the writer in accident, second serious

दुर्घटना में लेखपाल की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 14 Jun 2017 12:23 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Wed, 14 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Death of the writer in accident, second serious
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई जीप - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शादीपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार लेखपालों में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस  पहुंची।

घायलों को सीएचसी लाई। यहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लेखपाल बांगरमऊ तहसील में तैनात था। सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद से लेखपाल संघ भी कार्य से अलग रहा। बाइक सवार लेखपाल हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन


लखनऊ के थाना काकोरी के गांव सैफलपुर निवासी महेंद्र कुमार (29) पुत्र रमेश साथी लेखपाल नरेंद्र (28) पुत्र बाबादीन निवासी हसनगंज के साथ बाइक से बांगरमऊ तहसील जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शादीपुर गांव के पास सुबह 11 बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें महेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि नरेंद्र कुमार की हालत गंभीर देख सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों लेखपालों की नई ज्वाइनिंग थी और वह सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया हादसे में एक लेखपाल की मौत हुई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


महेंद्र व नरेंद्र दोनों की एक साथ लेखपाल के पद पर तैनाती हुई थी। दोनों ही पीसीएस की तैयारी कर रहे थे। लखनऊ में दोनों के आवास होने से वह साथ ही एक बाइक से ही आते-जाते थे। मंगलवार को भी दोनों साथ निकले थे, लेकिन यह नहीं पता था कि हादसे में एक साथी बिछड़ जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed