फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Yuvraj Singh could be refused to play for rcb!

IPL 7 में खेलने से मना कर सकते हैं युवराज!

Wed, 19 Feb 2014 04:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh could be refused to play for rcb!
युवराज सिंह इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं और पिछले हफ्ते आईपीएल 7 की नीलामी में सबसे ज्यादा 14 करोड़ में बिके थे लेकिन हो सकता है कि अब वह सबको चौंकाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में मैदान पर उतरने से ही इनकार कर दें।
विज्ञापन


बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज को विजय माल्या की स्वामीत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) ने इस बार की नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए खरीदा था। माल्या खुद इस नीलामी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


युवराज सिंह के लिए पिछला हफ्ता बेहद शानदार रहा। मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पहले युवराज को टीम इंडिया में शामिल किया गया था और इसके बाद उन्हें आईपीएल में सबसे ज्यादा का भाव देकर खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई हजार कर्मचारियों की युवराज पर है नजर

Yuvraj Singh could be refused to play for rcb!

युवराज भले ही एक सत्र के लिए 14 करोड़ रुपए में खरीदे जाने से बेहद उत्साहित हों लेकिन विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के 2500 से ज्यादा कर्मचारी इससे खुश नहीं हैं और वह खासे निराश भी हैं।

पिछले 18 महीनों से किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है और उन्होंने युवराज को एक पत्र लिखकर मानवीयता के आधार पर विजय माल्या की टीम से नहीं खेलने का अनुरोध किया है।

किंगफिशर एयरलाइंस की कर्मचारी संघ ने युवराज को लिखे एक खुले पत्र में कहा, "हमें किंगफिशर एयरलाइंस ने पिछले 18 महीने से एक भी पैसा नहीं दिया है। आपको जिस 14 करोड़ रुपए में खरीदा गया है उतने से 15 हजार लोगों के पेट भरे जा सकते हैं। अब आपको फैसला लेना है कि आप माल्या के लिए काम करेंगे या मानवियता के आधार पर उनके लिए काम करने से इनकार कर देंगे।" अब देखना होगा कि युवराज किसकी ओर जाते हैं?

विराट कोहली की मां ने भी किया था वादा

Yuvraj Singh could be refused to play for rcb!

साथ ही यूनियन ने यह भी कहा कि हमारे सभी साथी आपके बड़े प्रशंसक हैं। संघ ने आगे लिखा कि पिछले साल विराट कोहली की मां ने भी यह वादा किया था कि उनका बेटा विजय माल्या की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) के साथ अगले साल से नहीं खेलेगा।

कोहली का तीन साल का करार पिछले साल खत्म हो गया था, लेकिन अब लगता है ‌कि उनके लिए पैसा मानवियता से कहीं ऊपर है। विराट कोहली आरसीबी के कप्तान हैं और युवराज सिंह की इस टीम से जुड़ने के पीछे इसी बल्‍लेबाज का अहम योगदान रहा है।

संघ ने अपने पत्र में आगे लिखा कि पिछले डेढ़ साल से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की जमा पूंजी भी खत्म हो गई है और कई तो भूखमरी के शिकार हो रहे हैं।

स्लम ‌एरिया में रहने को मजबूर हैं एयरलाइंस के कर्मचारी

Yuvraj Singh could be refused to play for rcb!

विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने सितंबर 2012 से कोई उड़ान नहीं भरी है। पिछले साल दिसंबर में इस कंपनी का घाटा बढ़कर 822.42 करोड़ रुपए हो गया है।

कर्मचारी संघ ने अपने पत्र में आगे लिखा कि एयरलाइंस के कर्मचारी बड़ी मुश्किल में हैं और उनमें शामिल कई परिवारों को घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारी तो स्लम ‌एरिया में रहने को मजबूर हैं।

माल्या एक ओर कहते हैं कि कर्मचारियों को देने के लिए उनके पास पैसा नहीं है, जबकि आईपीएल, फॉर्मूला वन और किंगफिशर कैलेंडर पर खर्च करने के लिए उनके पास बेशुमार पैसे हैं। माल्या ने आईपीएल सात में अपनी टीम के लिए 58 करोड़ रुपए खर्च ‌किए हैं। साथ ही अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने विजय माल्या को भारत के 100 सबसे रईस लोगों में शामिल भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed