फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   yuvraj singh blast against Delhi Daredevils

युवराज की दो 'हैट्रिक' के आगे निकला दिल्ली का दम

Wed, 14 May 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 May 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh blast against Delhi Daredevils
धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का बल्ला पिछले लंबे समय से वो कमाल नहीं दिखा पा रहा था जिसके कारण वह विख्यात है, लेकिन अब बाएं हाथ का यह बल्लेबाज फॉर्म में लौट आया है।
विज्ञापन


युवी के बल्ले से रन निकलने लगे हैं तो विपक्षी गेंदबाजों की हवा खराब होने लगी है। युवराज ने आईपीएल में लगातार दूसरे मैच में विस्फोटक पारी खेलकर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


युवराज ने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 7 चौके और 7 छक्कों के दम पर 83 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, और अब इसके बाद उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ भी छक्कों की बारिश करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेल फिर से फ्लॉप, युवी का बल्‍ला गरजा

yuvraj singh blast against Delhi Daredevils
आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी युवराज सिंह (नाबाद 68) के धमाकेदार अर्द्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 16 रन से हरा दिया।

दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बंगलोर के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल बड़ी पारी नहीं खेल सके और 22 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन युवराज का जादू एकबार फिर चल निकला।

‘मैन ऑफ द मैच’ बने युवराज ने आखिरी ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 29 गेंदों में 1 चौके और 9 छक्कों के साथ नाबाद 68 रन की पारी खेलकर बंगलोर का स्कोर 4 विकेट पर 186 रन पहुंचा दिया।

एक नहीं दो बार बनाई छक्कों की हैट्रिक

yuvraj singh blast against Delhi Daredevils
फॉर्म में लौट चुके युवराज सिंह का बल्‍ला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम चिन्‍नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने 9 छक्के ठोक दिए।

इस दौरान उन्होंने स्पिनर इमरान ताहिर की गेंदों पर लगातार 3 और तेज गेंदबाज राहुल शुक्ला की गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़े।

छक्कों के चक्कर में वह महज 1 चौका ही लगा सके। वह 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा एबी डीविलियर्स (33 रन, 17 गेंद) ने भी उपयोगी योगदान दिया। लेकिन कप्तान विराट कोहली (10) की नाकामी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मैच में वह 10 रन बनाकर आउट हो गए।

10 में दिल्‍ली की यह आठवीं हार

yuvraj singh blast against Delhi Daredevils
187 रनों के जवाब में दिल्ली को बेहतरीन शुरुआत की दरकार थी लेकिन उसे शुरुआत अच्छी नहीं मिली। महज 10 रन के अंदर क्विंटन डी कॉक (6) और मुरली विजय (1) का विकेट गंवा दिया।

खराब शुरुआत से दिल्ली कभी उबर ही नहीं सकी और टीम 7 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। उसकी ओर से जेपी डुमिनी ने 30 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों के साथ सर्वाधिक 48 रन की तेज पारी खेली।

कप्तान केविन पीटरसन ने 33 रन बनाए जबकि दिनेश कार्तिक सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बंगलोर की 10 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि दिल्ली की 10 मैचों में यह आठवीं हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed