{"_id":"d09d421fe0870456575c67b37071237e","slug":"wwf-great-khali-newkhali-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेसलिंग की दुनिया में ग्रेट खली के बाद ये नई सनसनी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रेसलिंग की दुनिया में ग्रेट खली के बाद ये नई सनसनी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 21 Nov 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
द ग्रेट खली के बाद अब न्यू खली भी रेसलिंग की दुनिया में देश का नाम रोशन करने की तैयारी में है। खली से भी लंबे राजेश कुमार उर्फ न्यू खली ने बुधवार को गुरद्वारा अंब साहिब में माथा टेका।
उसके बाद खुली जीप में गुरद्वारा सिंह शहीदां जाकर माथा टेका। ओपन जीप में जा रहा न्यू खली लोगों के आकर्षण का केंद्र बना।
हिमाचल यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष परमिंदर सिंह की अगुआई में मोहाली पहुंचे न्यू खली ने बताया कि वह दलीप सिंह उर्फ ग्रेट खली को आदर्श मानते हैं। हरियाणा के गांव धनौरां (नारायणगढ़) निवासी न्यू खली का कद सात फुट साढ़े चार इंच और वजन 152 किलोग्राम है।
उन्होंने जालंधर में कोच डॉ. रणधीर असधीर से एक साल चार महीने रेसलिंग की कोचिंग ली है। अब न्यू खली वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट की ट्रेनिंग लेने जापान जाएंगे।
विज्ञापन
परमिंदर सिंह ने कहा कि न्यू खली उर्फ भीम के खाने-पीने, रहने व ट्रेनिंग की जिम्मेदार उनकी संस्था करेगी। उसे मुकाम तक पहुंचाने में हर प्रकार की मदद की जाएगी।
न्यू खली ने बताया कि वह खुद गरीब परिवार से है। परंतु उसकी मदद के लिए दुबई की सरबत दा भला संस्था के चेयरमैन एनआरआई एसपी ओबेराय आए हैं। ओबेराय ने दुबई जेल में बंद भारतीयों को छुड़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।