{"_id":"0532de41259516406958d11ef17e8f20","slug":"will-seek-legal-recourse-if-hair-makes-another-comment-bhajji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतुके बयान से परहेज करें हेयर नहीं तो करूंगा कानूनी कार्रवाई ः हरभजन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बेतुके बयान से परहेज करें हेयर नहीं तो करूंगा कानूनी कार्रवाई ः हरभजन
अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Oct 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डरेल हेयर को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने दोबारा अपने बेतुके बयान से उनके सम्मान को क्षति पहुंचाने की कोशिश की तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
हेयर ने हाल ही में कहा था कि 90 के दशक में कई गेंदबाज चकिंग करते थे जिसमें उन्होंने हरभजन के साथ ही सक्लैन मुश्ताक और मुथैया मुरलीधरन का भी नाम लिया था।
विज्ञापन
हेयर के बयान से बेहद नाराज हरभजन ने कहा, ‘मेरे पास हेयर की बेवकूफी के लिए समय नहीं है। कौन है ये आदमी? क्या यह आईसीसी से भी बढ़कर है? लेकिन, अगर उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर मेरी प्रतिष्ठा और उपलब्धियों को क्षति पहुंचाने के लिए दोबारा कोई विवादित बयान दिया तो मैं बीसीसीआई से बात कर उनके खिलाफ जरूर कानूनी कार्रवाई करूंगा।’
विज्ञापन
कैरियर के शुरुआती दौर में हरभजन के हेयर के साथ संबंध कोई खराब भी नहीं थे लेकिन उन्होंने जिस तरह एक ही चश्मे से सबको देखने की कोशिश की है उससे वह बेहद नाराज हैं।
413 टेस्ट और 259 वनडे विकेट ले चुके हरभजन ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि 2005 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के बी फोस्टर की निगरानी में और 1999 में इंग्लैंड में फ्रेड टिटमस की निगरानी में मुझे बायो मैकेनिक टेस्ट से गुजरना पड़ा था। आईसीसी के पास मेरी सारी रिपोर्ट है फिर भी यह पूर्व अंपायर मेरी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाना चाह रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर पहुंचने के लिए 14 साल कठिन मेहनत करने पड़े हैं और कोई खास इंसान इसे झटके में खतम नहीं कर सकता।’