फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   why ms dhoni smile in second test!

तो कप्तान धोनी की मुस्कान का ये है राज!

Sat, 15 Feb 2014 02:20 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Feb 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
why ms dhoni smile in second test!

भले ही भारतीय गेंदबाजों को वनडे सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पिछली असफलता को धो दिया।

विज्ञापन


पहले टेस्ट में भारत के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी महज 105 रनों पर समेट दी। इसके बाद आज दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के सिर्फ दो गेंदबाजों ने आपस में विकेट बांटते हुए 192 रनों पर आउट कर दिया। इशांत शर्मा ने छह और मोहम्मद शमी ने चार विकेट लेकर किवी टीम की पारी समेट दी।
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा 30 साल बाद हुआ है जब भारत के दो तेज गेंदबाजों ने एक पारी के सभी 10 विकेट आपस में बांट लिए। इससे पहले 1983 में अहमदाबाद टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कपिल देव (9 विकेट) और बलविंदर संधु (1 विकेट) ने सभी 10 विकेट झटके थे। अब तक चार बार ही ऐसा हुआ है जब भारत के दो तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशांत का विदेशी धरती पर 'शतक'

why ms dhoni smile in second test!

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने करियर में पांचवीं बार पांच या पांच से ज्यादा का विकेट लेने का कारनामा किया है। आज अपने छह विकेट लेने के दौरान जब उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाज कोरी एंडरसन का विकेट चटकाया तो इशांत ने विदेशी धरती पर अपने विकेटों का सैकड़ा लगा दिया।

विदेशी धरती पर सौ विकेट लेने वाले इशांत शर्मा (कुल 102 विकेट) भारत के आठवें बल्‍लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह भारत के चौथे तेज गेंदबाज भी। विदेश में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (269) भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। इशांत से पहले कपिल देव (215), जहीर खान (202), हरभजन सिंह (148), बिशन सिंह बेदी (129), जवागल श्रीनाथ (128) और बीएस चंद्रशेखर (100) ही ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

इशांत दो मैचों की सीरीज में अब तक 15 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने एक सीरीज में दूसरी बार 15 विकेट लिया है। हालांकि वह इस रिकॉर्ड में सुधार कर सकते हैं क्योंकि एक पारी की गेंदबाजी अभी होनी बाकी है।

अपनी पहली पारी में ही 0 पर आउट हो गए ‌

why ms dhoni smile in second test!

वेलिंगटन टेस्ट से न्यूजीलैंड के दो युवा क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है। मेजबान टीम की ओर से जिम्मी नीशाम और टॉम लाथम ने आज अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।

तेज गेंदबाज ‌नीशाम ने टीम की पारी के अंतिम समय में तेजी से बल्‍लेबाजी करते हुए 33 रन बनाए। लेकिन मध्य क्रम के बल्‍लेबाज लाथम इस मामले में अनलकी रहे और पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके। वह न्यूजीलैंड के 35वें ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जो अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके।

साथ ही टॉम लाथम न्यूजीलैंड के ऐसे तीसरे बल्‍लेबाज भी बन गए हैं जो चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए और खाता नहीं खोल सके। इससे ‌पहले 1979 में जॉनी रीड ने अपने पहले टेस्‍ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए थे।

कप्तान धोनी के चेहरे पर आई हंसी!

why ms dhoni smile in second test!

वनडे सीरीज में करारी हार और टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शिकस्त के बाद आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में जस्टिस मुद्गल कमेटी की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में मैच फिक्सिंग में शामिल होने की बात सामने आने पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुश्किल में पड़ गए थे। और पिछले कुछ दिन से दोतरफा फंसे कैप्टन कूल के चेहरे से हंसी भी गायब थी।

एक ओर हार और दूसरी ओर फिक्सिंग की फांस में फंसे धोनी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दिन जब टॉस जीते तो तनाव में दिख रहे कप्तान धोनी के चेहरे पर खुशी तैर गई। धोनी को भले ही इस दौरे पर अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई हो, लेकिन उन्होंने सभी सातों मैच में टॉस जीते हैं।

लगातार सातवीं बार टॉस जीतकर धोनी ने पांचवीं बार पहले गेंदबाजी चुनी। उनके गेंदबाजों ने धोनी के इस फैसले को सही साबित कर दिखाया और न्यूजीलैंड की पहली पारी 192 रनों पर समेट दी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 297 रनों पर न्यूजीलैड के 20 विकेट झटक चुके हैं। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 105 रन पर आउट हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed