मलिंगा को कब खेलना सीखेगी टीम इंडिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का दिन और भारत-श्रीलंका के बीच बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पहला टी-ट्वंटी अभ्यास मैच।
भारतीय टीम को आखिरी ओवर में सिर्फ 12 रन चाहिए और लग भी रहा था कि होली के रोज, भारतीय टीम जीत के रंग बिखेरेगी।
लेकिन एक लंकाई गेंदबाज ने अपनी छह गेंद की पिचकारी में भरकर ऐसा रंग डाला कि टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
और ऐसा पहली बार नहीं है। यह गेंदबाज पहले भी कई बार भारतीय बल्लेबाजों के लिए पिच को कब्रगाह बना चुका है।
मलिंगा इन, युवराज आउट
अभ्यास मैच के आखिरी ओवर में श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने लसिथ मलिंगा नाम का पासा फेंका और भारत जीत तक पहुंचते-पहुंचते भी काफी दूर रह गया।
भारतीय टीम तब तक मजबूत नजर आ रही थी, जब तक मैदान में विराट कोहली और युवराज सिंह की जोड़ी जमी रही।
मलिंगा ने एक छोर से गेंदबाजी शुरू की, तो दूसरी ओर से नुवान कुलशेखरा की गेंद पर युवराज आउट हो गए।
अश्विन भी हुए पस्त
युवराज ने मैच में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 28 गेंदों पर 33 रन बनाए। इसके बाद अश्विन ने भी बेहतर खेलते हुए दो चौके व एक छक्के की मदद से 12 गेंद में 19 रन बना।
लेकिन मलिंगा को खेलना उनके लिए भी आसान न था और भारतीय पारी 148 रन पर सिमट गई।
मैच में श्रीलंकाई स्पिनर सचित्रा सेनानायके (1-26), मेंडिस (1-26) और रंगना हेराथ (1-15) से अपेक्षा थी कि वे भारतीय बैटिंग लाइन के लिए खतरा हो सकते हैं, लेकिन मैच के अंत में मलिंगा और कुलशेखरा जैसे तेज गेंदबाजों ने हैरान कर दिया।
दो गेंदबाजों ने रोकी टीम इंडिया की रफ्तार
इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर भारतीय टीम को लक्ष्य से सिर्फ पांच रन दूर रोक दिया। श्रीलंका टीम की तरफ से कुशाल परेरा ने 15 गेंद पर 21 रन दिए तो वहीं थिसारा परेरा ने मैच के आखिर में 11 गेंद पर18 रन बनाकर 153 रनों की चुनौति भारतीय टीम के लिए खड़ी की।
मैच में धोनी ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का चुनाव किया और धोनी के गेंदबाजों ने भी उनका बखूबी साथ दिया। जहां आर. अश्विन में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों की अच्छी बल्लेबाजी और लसिथ मलिंगा व कुलशेकरा की पेसर ने भारतीय टीम का पूरा खेल बिगाड़ दिया।
आगे भी है कड़ा मुकाबला
टीम इंडिया के लिए मुश्किल यह है कि जब इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबले शुरू होंगे, तो उसका सामना और चतुर गेंदबाजों से होगा। टीम को पहला लीग मैच पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है।
बुधवार को उसे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच खेलना है और उसे शिद्दत से एक जीत का इंतजार है।