फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   westindies beat england in second t20 match

महज नौ गेंदों में खेली पारी ने बिगाड़ दिया काम

Wed, 12 Mar 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
westindies beat england in second t20 match

अगले हफ्ते से फटाफट क्रिकेट का महासमर शुरू होने जा रहा है लेकिन इससे पहले ही 20-20 ओवर के मैच में आतिशबाजी खेल शुरू हो गया है।

विज्ञापन


क्रिकेट जगत में कुछ देश आपस में इस समय तीन घंटे के खेल में पैनापन लाने के लिए अभ्यास में जुटे हैं और बड़े मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। इन दिनों चार टीमें आपस में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने में व्यस्त हैं। हालांकि दिलचस्प है कि लगातार हार का सामना करने वाली टीम इंडिया इस समय आराम फरमा रही है और वर्ल्ड कप से पहले उसे एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है।
विज्ञापन


ऐसा ही एक जोरदार मुकाबला खेला गया वर्ल्ड चैंपियन टीम और इंग्लैंड के बीच। और यह मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ।

महज नौ गेंदों की पारी ने बिगाड़ दिया खेल

westindies beat england in second t20 match

इस समय वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। उसकी ओर से जोस बटलर ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। विंडीज की ओर से ‌क्रिसमार संकोते ने 21 रन देकर चार विकेट झटके।

जवाब में विंडीज टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्‍लेबाजी की और उसने 14 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बना लिए। ड्वेन स्मिथ ने 30, ‌क्रिस गेल ने 36 और लिडंल सिमंस ने 19 रनों का योगदान दिया। लेकिन पांच रन के अंदर तीन बड़े खोने के बाद मेजबान टीम संकट में दिखने लगी।

ऐसा में जब लग रहा था कि इंग्लैंड के गेंदबाज मेजबान टीम पर दबाव बना रहे हैं और मैच अपने नाम करने में सफल रहेंगे। लेकिन कप्तान डेरेन सैमी ने महज 9 गेंदों में ऐसी आतिशी पारी खेली कि टीम ने 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया। सैमी ने 9 गेंद खेली और 2 चौके तथा 3 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन ठोक दिए। साथ में खड़े बल्‍लेबाज डेरेन ब्रॉवो ने 6 गेंदों में 8 रनों का योगदान दिया।

सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

westindies beat england in second t20 match
वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज टीम जब बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने आएगी तो वह सीरीज में जीत के साथ मैदान पर उतरेगी। लेकिन इंग्लैंड के लिए इसके उलट होगा। उसने न सिर्फ यह सीरीज गंवा ‌दी है बल्कि टी-20 मैचों में उसकी लगातार पांचवीं शिकस्‍त भी है।

21 रन देकर चार विकेट झटकने वाले क्रिसमार संकोते को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड सीरीज के अंतिम मैच में जीत के साथ बांग्लादेश आना चाहेगा। वेस्ट इंडीज ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 27 रनों से हराया था।
विज्ञापन

तीन क्रिकेटरों पर लगा भारी जुर्माना

westindies beat england in second t20 match

इससे पहले इंग्लैंड के बल्‍लेबाज रवि बोपारा और वेस्टइंडीज के ट्वंटी-20 कप्तान डैरेन सैमी और बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स पर बारबाडोस में रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

आईसीसी ने सजा के बारे में बताया कि तीनों खिलाड़ी आईसीसी के नियम 2.1.8 का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए हैं जो खेल भावना के विरुद्ध जाने के लिए खिलाड़ियों को दंडित करती है।

तीनों खिलाड़ियों को आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रोफ्ट ने नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है और आरोपी खिलाड़ियों ने भी अपना दोष मान लिया है जिसके मद्देनजर इस मामले में अब आधिकारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है। बोपारा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है जबकि सैमी और सैमुअल्स पर 20 और क्रमश 10 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।

खिलाड़ियों के झगड़े में कप्तान भी कूद गया

westindies beat england in second t20 match
पहले टी-20 मुकाबले के दौरान इंग्लैंड की पारी के 12वें ओवर में रवि बोपारा ने सिंगल रन लेते हुए सैमुअल्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सैमुअल्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कप्तान सैमी भी विवाद में कूद पड़े। विवाद इतना बढ़ गया कि मैदानी अंपायरों जोएल विल्सन और पीटर नीरो के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed