{"_id":"528221d280585b0327689ac1416e9991","slug":"voter-campaign-by-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए खिलाड़ियों ने किया जागरूक","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मतदान के लिए खिलाड़ियों ने किया जागरूक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला खेल कार्यालय ने रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर ने रैली की रवाना
रैली में आए खिलाड़ियों ने लोगों से मतदान जरूर करने की अपील की। परेड ग्राउंड से रैली को जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की और पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सीबी थापा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देखते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। रैली परेड ग्राउंड से बहल चौक, जीजीआईसी, ग्लोब चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक होते परेड ग्राउंड में खत्म हुई।
विज्ञापन
इस दौरान आनंद बिष्ट, दिनेश असवाल, दीपक रावत और रविंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।