फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Virender Sehwag to lead for mcc

कप्तानी पद पर सहवाग की ताजपोशी

Fri, 21 Feb 2014 06:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag to lead for mcc

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अबूधाबी में 23 मार्च से डरहम के खिलाफ चार दिवसीय चैंपियन काउंटी में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


एमसीसी ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग और मुथैया मुरलीधरन ने एमसीसी टीम के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। टीम अगले महीने अबूधाबी के लिए रवाना होगी। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले फिरकी गेंदबाज मुरलीधरन इमिरात ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


टीम में इंग्लैंड के मोंटी पनेसर और श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसन्ना जयवर्धने भी हैं। आतिशी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पांच जुलाई को रेस्ट ऑफ वर्ल्ड लॉर्ड बिसेंटेनरी मुकाबले के खिलाफ एमसीसी के लिए अपनी भागीदारी की पुष्टि भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान बनने से बेहद खुश हैं वीरू

Virender Sehwag to lead for mcc

इस प्रतिष्ठित क्लब की कप्तान बनाए जाने पर सहवाग ने कहा, "मैं इस मैच को खेलने को लेकर उत्साहित हूं। खासकर एमसीसी टीम का कप्तान बनने से। हम अबूधाबी में मजबूत टीम उतारने जा रहे हैं। लिहाजा मैं आश्वस्त हूं कि उम्दा क्रिकेट देखने को मिलेगी।"


उन्होंने कहा, "हम फ्लड लाइट्स के तले गुलाबी गेंद से खेलने को लेकर भी उत्साहित हैं। इससे गेम में बड़ा नयापन देखने को मिलेगा।" नॉटिंघमशायर की तिकड़ी समित पटेल, आंद्रे एड्मस और हैरी गुर्ने भी टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग पांच जुलाई को एमसीसी और रेस्ट ऑफ वर्ल्ड के बीच होने वाले मुकाबले में भी खेलते नजर आएंगे।

फिर से मैदान पर उतरेंगे तेंदुलकर

Virender Sehwag to lead for mcc

वीरेंद्र सहवाग से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर खेलते नजर आने वाले हैं। एमसीसी एकादश में इन तीनों दिग्गज भारतीय बल्‍लेबाजों को शामिल किया गया है।

लॉर्ड्स का मैदान द्रविड़ और गांगुली के लिए बेहद यादगार रहा है। दोनों ने एक ही टेस्ट मैच से इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। द्रविड़ ने उस मैच में 95 रन बनाए थे, जबकि सौरव गांगुली ने शतक लगाया था।

इंग्लैंड के अलावा दुनियाभर के ‌क्रिकेट प्रशंसक संन्यास ले चुके पूर्व दिग्गजों को खेलते देख सकेंगे। क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाला लॉड्र्स अपने ग्राउंड्स की 200वीं वर्षगांठ मना रहा है और इसे यादगार बनाने के लिए जोरशोर से अपनी तैयारियों में जुटा है।

सचिन की कप्तानी में फिर खेलेंगे द्रविड़ और गांगुली

Virender Sehwag to lead for mcc

पिछले साल नवंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्‍ट मैच खेलकर क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सचिन तेंदुलकर मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमससी) की कप्तानी करेंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के महान फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न रेस्ट ऑफ वर्ल्ड टीम की अगुवाई करेंगे। दोनों दिग्गजों की अगुवाई वाली टीमों के बीच पांच जुलाई को 50-50 ओवर का मैच खेला जाएगा।

तेंदुलकर की कप्तानी में द्रविड़ और गांगुली भी खेलेंगे। मास्टर ब्लास्टर अंतरराष्ट्रीय मैचों में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। हालांकि उन्होंने 1998 में राजकुमारी डायना की याद में खेले गए मैच में शतक लगाया था।

सचिन तेंदुलकर को एमसीसी ने 2010 में अपने क्लब का आजीवन सदस्य बनाया था। वहीं रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की कप्तानी शेन वॉर्न करेंगे जिन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर 19 टेस्ट विकेट निकाले हैं। एमसीसी की स्‍थापना 1787 में की गई थी और 1814 में उत्तरी-पश्चिमी लंदन के सेंट जॉन वुड में क्लब शिफ्ट हो गया। इस मैदान का मालिक थॉमस लार्ड था और इसी नाम से लॉर्ड्स ग्राउंड्स मशहूर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed