फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Virender Sehwag hits ton after 16 month

खत्म हुई खामोशी, कप्तान बनते ही बोला वीरू का बल्ला

Thu, 27 Mar 2014 11:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag hits ton after 16 month
खराब फॉर्म से जूझ रहे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बल्ला आखिरकार लंबे इंतजार के बाद चल निकला।
विज्ञापन


टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे सहवाग की नाकामी बुधवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए चैंपियन काउंटी टेस्ट मैच में जाकर खत्म हुई।

एमसीसी टीम की कप्तानी पाते ही सहवाग ने डरहम के खिलाफ 97 गेंदों में 109 रन की शतकीय पारी खेली और इसके साथ ही 16 महीने से चले आ रहे शतक के सूखे को खत्म किया। वीरू ने इससे पहले अंतिम बार नवंबर, 2012 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

वीरू की आतिशी शतक ने दिलाई जीत

Virender Sehwag hits ton after 16 month
अपनी इस धमाकेदार शतकीय पारी में वीरेंद्र सहवाग ने 18 चौके के अलावा और एक छक्का भी लगाया।

मैच के चौथे और आखिरी दिन एमसीसी को 51 ओवर में जीत के लिए 225 रन का लक्ष्य मिला था। सहवाग ने चौथे विकेट के लिए समित पटेल (नाबाद 48) के साथ 102 रन की साझेदारी भी निभाई। सहवाग की पारी का अंत 49वें ओवर में जेमी हैरिसन की गेंद पर हुआ। सहवाग के शतक के दम पर एमसीसी ने यह मैच आसानी से छह विकेट से जीत लिया।

इससे पहले चौथे दिन की सुबह एमसीसी ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 48 रन से आगे बढ़ाई और तब सहवाग नौ और डीजे बेल ड्रमोंड 15 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग को रोकने में नाकाम रहे गेंदबाज

Virender Sehwag hits ton after 16 month
वीरेंद्र सहवाग ने दिन के पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज जेमी हैरिसन की गेंदों पर तीन चौके जड़कर अपने तेवर जता दिए।

डरहम का कोई भी गेंदबाज सहवाग की आक्रामक बल्लेबाजी पर लगाम नहीं लगा सका। सहवाग ने अपना अर्द्धशतक सिर्फ 47 गेंदों पर पूरा किया।

लंच के तुरंत बाद सहवाग ने हैरिसन की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक भी पूरा किया। भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ 88 गेंदों में सैकड़ा जड़ा।
विज्ञापन

पहली पारी में असफल हो गए थे वीरू

Virender Sehwag hits ton after 16 month
दूसरी पारी में धमाकेदार अंदाज में बल्‍लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग का बल्‍ला इस मैच में भी रूठा हुआ था। पहली पारी में जब वह बल्‍लेबाजी करने चौथे नंबर पर आए तो वह सस्ते में आउट हो गए।

सात गेंदों में वह महज पांच रन बनाकर आउट हो गए। सहवाग की अगुवाई वाली एमसीसी टीम में शामिल इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में पांच विकेट हासिल किए थे। दूसरी पारी में पनेसर दो विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed