फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   virat kohli to accept marry with anushka sharma

कोहली-अनुष्का की शादी, शाहरुख खान बने 'काजी'!

Thu, 17 Apr 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Apr 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
virat kohli to accept marry with anushka sharma
विराट कोहली इस समय आईपीएल खेलने के लिए यूएई में हैं और इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले एक कार्यक्रम में शाहरुख खान के साथ मंच भी साझा किया था।
विज्ञापन


कोहली इस समय रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (आरसीबी) के कप्तान हैं और अपनी टीम के साथ मुकाबले की तैयारियों में व्यस्त हैं।

मैदान के बाहर कोहली बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री अनुष्का के साथ रोमांस करने में व्यस्त हैं। इसी का फायदा उठाते हुए शाहरुख खान ने अनुष्का को विराट की दुल्हन ही बना दिया।

नई भूमिका में दिखे शाहरुख खान

virat kohli to accept marry with anushka sharma
हिंदी सिनेमा के किंग खान आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक हैं और टूर्नामेंट की ओपनिंग के दौरान वह इस समय यूएई में हैं।

आईपीएल के ओपनिंग कार्यक्रम (15 अप्रैल) के दौरान शाहरुख फिक्सर के रूप में नजर आए। हालांकि वह मैच में फिक्सिंग के रूप में नहीं बल्कि जोड़ी बनाने के रूप में दिखे।

एमिरात पैलेस में आयोजित किए गए ओपनिंग कार्यक्रम में जबर्दस्त कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ने विराट कोहली के लिए एक दिलचस्प स्वयंवर रच डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का को चुन लिया अपनी दुल्हन

virat kohli to accept marry with anushka sharma

स्वयंवर प्राचीन भारत में बेहद लोकप्रिय था, जिसमें विवाह योग्य लड़की खुद के लिए योग्य वर पसंद करती थी।

लेकिन इस अनोखे स्वयंवर में शाहरुख ने विवाह योग्य हो चुके कोहली को अपने लिए दुल्हन चुनने का अवसर दिया तो उन्होंने अनुष्का को अपनी दुल्हन के रूप में चुन लिया।

कुछ दिन पहले कोहली को ट्विटर पर इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेटर ने भी शादी करने का ऑफर दिया था। इस ऑफर के बाद शाहरुख ने कोहली को एक मौका देने का फैसला लिया था। शाहरुख ने कोहली के सामने आठ प्रतियोगियों में से एक को चुनने का मौका दिया। (फोटो- ट्विटर से साभार)

विज्ञापन

लंबे समय से है दोनों के बीच अफेयर

virat kohli to accept marry with anushka sharma

‌क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच इस समय जबर्दस्त रोमांस चल रहा है। इन दोनों के बीच रोमांच उस समय चर्चा में आ गया जब यह अभिनेत्री कोहली से मिलने साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड पहुंच गई। कोहली उस समय टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर थे।

इसके बाद और कई मौकों पर दोनों मिले। कोहली अनुष्का से मिलने कई बार मुंबई भी गए।

कुछ दिन पहले अनुष्का से ‌मिलने कोहली श्रीलंका चले गए जहां वह बाम्बे वेल्वेट की शूटिंग में व्यस्त थी। (फोटो- ट्विटर से साभार)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed