फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Virat kohli stroms in top 10 at test ranking

कोहली के लिए यादगार रहा न्यूजीलैंड दौरा

Wed, 19 Feb 2014 08:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli stroms in top 10 at test ranking

दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड से भी टेस्ट सीरीज हारने के बावजूद टीम इंडिया ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर कायम है।

विज्ञापन


हालांकि टीम इंडिया को रेटिंग अंक में नुकसान हुआ है। उसकी रेटिंग अंक घटकर 117 से 112 हो गई है और वह तीसरे स्थान पर स्थित ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ एक रेटिंग अंक आगे है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पास भारत को पछाड़ने का मौका है क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। यदि ऑस्ट्रेलिया सीरीज ड्रा भी करा लेती है तो भारत से आगे पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर वन के पास बदला चुकता करने का मौका

Virat kohli stroms in top 10 at test ranking

शीर्ष पायदान पर कायम दक्षिण अफ्रीका के पास अपना शीर्ष स्‍‌थान बचाने का सुनहरा मौका है, अगर अफ्रीकी टीम अपने अगले दो टेस्ट जीत जाती है तो वह न सिर्फ शीर्ष पर कायम रहेगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया को रेटिंग अंक में नुकसान होगा और घटकर 110 अंक हो जाएंगे।

इस बीच न्यूजीलैंड पांच रेटिंग अंक हासिल कर वेस्ट इंडीज के बराबर (87) पहुंच गया है। न्यूजीलैंड सातवें और वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर स्थित है।

कीवी टीम को भारत के न्यूजीलैंड दौरे से रैंकिंग में खासा फायदा हुआ है। वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड सातवें पायदान पर आ गया था।

पहली बार टॉप टेन में विराट कोहली

Virat kohli stroms in top 10 at test ranking
वनडे ‌क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भी दुनिया के शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वनडे में वह इस समय दूसरे पायदान पर हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ पहली बार शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

कोहली दो स्थान के सुधार के साथ अब नौंवे नंबर पर आ गए हैं और उनके 784 रेटिंग अंक हैं। टीम इंडिया के उपकप्तान ने सीरीज में 214 रन बनाए और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर रहे। भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 215 रन बनाए।

कोहली की तरह इस बल्‍लेबाज की भी बेस्ट रैंकिंग

Virat kohli stroms in top 10 at test ranking

दूसरी ओर, वेलिंग्टन टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम आठ स्थान की लंबी छलांग लगाकर 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली की तरह यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ मुकाम है। मैकुलम के अब 724 रेटिंग अंक हो गए हैं।

हालांकि मैकुलम को यह स्‍थान साझा करना पड़ेगा। वह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज और कीवी कप्तान ने वेलिंग्‍टन टेस्ट में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 302 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

मै‌कुलम ने ऑकलैंड में खेले गए पहले टेस्ट में भी दोहरा शतक बनाया था। उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 133.75 के औसत से सर्वाधिक 535 रन बनाए थे।

शीर्ष पायदान पर दक्षिण अफ्रीका का है कब्जा

Virat kohli stroms in top 10 at test ranking

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भले ही दक्षिण अफ्रीका को करारी हार ‌मिली हो लेकिन वह अब भी नंबर वन टीम बनी हुई है। साथ ही बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी में भी उनकी टीम के खिलाड़ियों का कब्जा है।

दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स टॉप पर हैं जबकि श्रीलंका के कुमार संगकारा दूसरे और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पहले स्‍थान पर अपना कब्जा कायम रखने में सफल रहे हैं। उनकी ही देश के वर्नोन फिलेंडर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रेयान हैरिस और मिचेल जॉनसन तीसरे तथा चौथे स्थान पर कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed