{"_id":"06f0b9f64e27e87e073e886e2accb5a0","slug":"virat-kohli-slips-2nd-number-in-odi-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने भुगता वनडे सीरीज नहीं खेलने का परिणाम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विराट कोहली ने भुगता वनडे सीरीज नहीं खेलने का परिणाम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Jun 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से खुद को बाहर रखने का फैसला टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ।
कोहली के अलावा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बड़े क्रिकेटरों ने जून महीने से अंत में शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले छुट्टी चाहते थे जिसे बीसीसीआई ने मान लिया और उन्हें वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।
लेकिन कोहली को यह आभास भी नहीं हुआ होगा कि वनडे सीरीज नहीं खेलने का खामियाजा उन्हें इस कदर भुगतना पड़ेगा।

हर वनडे मैच से कोहली के गिरते गए रेटिंग अंक
वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले विराट कोहली को तगड़ा झटका लगा है और वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले पायदान से नीचे आ गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स कोहली को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर फिर से काबिज हो गए हैं।
बल्लेबाज कोहली डीविलियर्स से रैंकिंग में 9 अंकों की बढ़त बनाए हुए थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलने के बाद उन्हें हर मैच के हिसाब से रैंकिंग में एक प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। इस तरह तीन मैचों से उन्हें 13 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा और वह दूसरे स्थान पर खिसक गए। दोनों के बीच 4 अंकों का फासला है।

कोहली के पास वापसी का मौका, बशर्ते...
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज होने वाले दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान और बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का रैंकिंग में जबर्दस्त दबदबा बन गया है।
वनडे के अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी वह नंबर वन बल्लेबाज हैं जबकि कोहली टेस्ट में 10वें पायदान पर हैं।
हालांकि अगले महीने ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में फिर से अपना पहला स्थान हासिल कर सकते हैं लेकिन यह सब इस पर निर्भर करता है कि डीविलियर्स श्रीलंका के खिलाफ और कोहली इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

धवन और रोहित को घाटा, फायदे में सुरेश रैना
ऐसा नहीं है कि हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में नहीं खेलने के कारण विराट कोहली की रैंकिंग गिरी है बल्कि अन्य भारतीय बल्लेबाजों को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है।
बाएं हाथ के बल्लेबाज और ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भी खुद को बांग्लादेश दौरे से दूर रखा था लिहाजा उन्हें भी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। धवन 2 स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं जबकि रोहित शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं।
जबकि वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले सुरेश रैना को 2 स्थान का फायदा हुआ है और वह 27वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

बिन्नी की रैंकिंग जानेंगे तो चौंक जाएंगे!
बल्लेबाजों की तरह भारतीय गेंदबाजों को भी वनडे रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है और रविंद्र जडेजा 2 स्थान लुढ़ककर सातवें और आर अश्विन 2 स्थान लुढ़ककर 17वें स्थान पर आ गए हैं।
जबकि बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन शीर्ष 20 में वापस आ गए हैं। सीरीज में 6 विकेट लेने वाले शाकिब को पांच स्थान का फायदा हुआ है, वह 16वें स्थान पर आ गए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अनिल कुंबले की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले स्टुअर्ट बिन्नी को रैंकिंग में जोरदार फायदा हुआ है और 23 स्थान की छलांग लगाते हुए 206वें नंबर पर आ गए हैं।