फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   virat kohli s comment on asia cup

'जीते तो तारीफ मिलेगी, हारे तो निंदा होगी'

Mon, 24 Feb 2014 06:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Feb 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
virat kohli s comment on asia cup

विदेशी जमीन पर लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं में घिरी टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने यहां खेले जाने वाले एशिया कप टूर्नामेंट से पूर्व सोमवार को कहा कि उनके लिए इस समय टीम का नेतृत्व करना काफी मुश्किल काम है लेकिन वह इसके लिए कमर कस चुके हैं।

विज्ञापन


विराट ने मंगलवार से शुरू होने जा रहे एशिया कप से पूर्व कहा, "मुझे इस समय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है लेकिन मैं पहले भी ऐसी स्थिति देख चुका हूं। हालांकि यह एक बहुत ही कठिनाइयों भरी पोजिशन होती है जहां आपको तारीफों के साथ हर तरह की आलोचनाओं का भी सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ता है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मैं सिर्फ एक ही टूर्नामेंट के लिए कप्तानी कर रहा हूं। यह टीम के लिए निरंतर कप्तानी करने की तुलना में काफी अलग अनुभव होता है क्योंकि जब आप जीतते हैं तो आपकी तारीफ होती है लेकिन जब आप हार जाते हैं तो सभी आपकी निंदा करने लगते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया का पहला मैच बुधवार को

virat kohli s comment on asia cup

टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को फातुल्लाह में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ करेगी।

एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करने के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, "मैंने अभी तक कुल आठ मैचों में ही कप्तानी की है लेकिन इस तरह के बड़ टूर्नामेंट में कप्तानी करना अपने आप में खास अनुभव होता है इसलिए मैं टीम का नेतृत्व करने को तैयार हूं।"

इस बीच विराट ने अपनी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारी टीम में कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं। इसी को लेकर मैं काफी आश्वस्त और उत्साहित भी हूं। मैं उनके साथ बात कर सकता हूं और मेरा उनके साथ अच्छा तालमेल भी है। हमारा रिकॉर्ड टूर्नामेंट में अच्छा रहा है और मैं इसे और बेहतर करने का प्रयास करूंगा। मैं एशिया कप को लेकर काफी उत्साहित हूं।"

पाक से मुकाबले को लेकर चिंतित नहीं

virat kohli s comment on asia cup

एशिया कप में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ दो मार्च को भारत के बहुप्रतिक्षित मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर विराट ने कहा, "हमारा मकसद टूर्नामेंट को जीतना है और किसी एक मैच को लेकर ही हमने अपना पूरा ध्यान केंद्रित नहीं किया है। हम यहां पर टूर्नामेंट जीतने के लक्ष्य के साथ आए हैं। हम सिर्फ एक मैच को ध्यान में रखकर नहीं खेल रहे हैं। यह हमारा उद्देश्य भी नहीं है।"

तीसरी बार टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे कोहली ने कहा, "हमारा लक्ष्य हर मैच को जीतना है। हालांकि पाकिस्तान के साथ हर मैच को लेकर बहुत उम्मीदें होती हैं और इससे टीम पर दबाव भी बढ़ जाता है। हम टूर्नामेंट में अपने प्रत्येक मैच को एक ही नजर से खेलेंगे क्योंकि हम खिताब घर ले जाना चाहते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी हम लोगों का भरपूर मनोरंजन कर पाएं।"

पाक को चुनौती देने को तैयार श्रीलंका

virat kohli s comment on asia cup

गत चैंपियन पाकिस्तान एशिया कप में अपना आगाज चार बार की चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से फातुल्लहा में टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में करेगा।

टूर्नामेंट के शुरुआती पांच मैच फातुल्लाह मैदान पर खेले जाएंगे और उसके बाद के सभी मैच मीरपुर में आयोजित होगे। श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में अपने विस्फोटक अनुभवी ओपनर तिलकरत्ने दिलशान की कमी बेहद खलेगी जो अंगुली में लगी चोट के कारण टीम में नहीं हैं। दिलशान के स्थान पर लाहिरू थिरिमाने को टीम में शामिल किया गया है।

यदि रिकॉर्ड पर नजर डाले तो एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें से श्रीलंका ने आठ जबकि पाक ने सिर्फ चार में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed