फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   virat kohli retain no 1 position

फिर से बल्लेबाजी के 'शहंशाह' बन गए विराट कोहली

Mon, 10 Mar 2014 12:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
virat kohli retain no 1 position

टीम इंडिया का प्रदर्शन भले ही शनिवार को समाप्त हुए एशिया कप में निराशाजनक रहा हो लेकिन इस टूर्नामेंट से टीम के कप्तान विराट कोहली को जबरदस्त फायदा हुआ है और वह दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को हराकर एक बार फिर नंबर वन वनडे बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन


कोहली जब एशिया कप में खेलने गए थे तब वह टॉप पर कायम दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स से दो रेटिंग अंक पीछे थे।

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले विराट ने अपने बल्ले का मुंह खोला और मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन की बेहतरीन पारी खेली। विराट ने टूर्नामेंट में तीन पारियों खेलकर कुल 189 रन बनाए और 12 रेटिंग अंक हासिल कर वनडे रैंकिंग में एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम कर डीविलियर्स से नंबर वन की कुर्सी छीन ली। विराट के अब कुल 881 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन

दो और भारतीय बल्‍लेबाज टॉप टेन में

virat kohli retain no 1 position

विराट इस साल जनवरी में भी नंबर वन बने थे लेकिन उनकी बादशाहत ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थी। वहीं, डीविलियर्स 872 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के जार्ज बैली तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

बल्लेबाजों की शीर्ष दस सूची में विराट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी और शिखर धवन भी शामिल हैं। धोनी 783 अंकों के साथ छठवें जबकि धवन 723 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।

पांचवीं बार एशिया कप खिताब जीतने वाली श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा अपने पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक दो स्थान गिरकर संयुक्त आठवें से 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा अपने 22वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि जडेजा ने 12 स्थान की छलांग लगाई है और वह 62वें पायदान से 50वें नंबर पर पहुंच गए।

आप जानते हैं क‌ि अफरीदी की रैंकिंग के बारे में!

virat kohli retain no 1 position

एशिया कप के फाइनल में शतक सहित टूर्नामेंट में सर्वाधिक 279 रन बनाने वाले श्रीलंका के लाहिरू थिरिमाने ने 29 स्थान की गगनचुंबी छलांग लगाई है और वह 68वें से 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज चार स्थान के सुधार के साथ 28वें नंबर पर आ गए हैं।

एशिया कप के दो मैचों में अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने वाले पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद अफरीदी को भी रैंक‌िंग में फायदा हुआ है हालांक‌ि उनकी रैंकिंग अभी भी बहुत नीचे है।

विस्फोटक बल्‍लेबाज अफरीदी पांच स्थान के सुधार के साथ 44वें और उमर अकमल छह स्थान की छलांग के साथ 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद हफीज एक स्थान गिरकर संयुक्त 17वें नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन

शीर्ष पांच में शामिल हो गए टीम इंडिया के 'सर'

virat kohli retain no 1 position

गेंदबाजी में लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में किए गए अपने शानदार प्रदर्शन के बूते चार स्थान की लंबी छलांग लगाई है। भारतीय स्पिनर ने टूर्नामेंट में कुल सात विकेट चटकाए थे और अब वह संयुक्त नौवें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। एशिया कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक नौ विकेट लेने वाले आर अश्विन ने सात स्थान की छलांग लगाई है और वह 21वें से 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार एक स्थान गिरकर 23वें नंबर पर खिसक गए हैं जबकि नौ विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी नौ स्थान के सुधार के साथ 26वें नंबर पर आ गए हैं।

लेग स्पिनर अमित मिश्रा पांच स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 36वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन दूसरे और वेस्टइंडीज के सुनील नारायण तीसरे स्थान पर कायम हैं।

आलराउंडरों में पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज टॉप पर हैं। श्रीलंकाई टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज दूसरे और बांग्लादेश के साकिब अल हसन तीसरे जबकि भारत के रविंद्र जडेजा चौथे पायदान पर स्थित हैं।

दूसरे स्‍थान के लिए भारत और लंका में संघर्ष

virat kohli retain no 1 position

श्रीलंका एशिया कप की खिताबी जीत की बदौलत ताजा आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चले रहे भारत के करीब पहुंच गया है। श्रीलंका अब 112 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि टीम इंडिया के 113 रेटिंग अंक हैं।

ऑस्ट्रेलिया 117 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका (110) चौथे, इंग्लैंड (108) पांचवें और पाकिस्तान (101) छठे स्थान पर है। वनडे रैंकिंग में चोटी की पांच टीमों के बीच मात्र नौ अंकों का फासला है।

एशिया कप में मेजबान बांग्लादेश को हराकर उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने वनडे रैंकिंग में जगह बनाई है और वह 30 अंकों के साथ 12वें स्थान पर है। बांग्लादेश (79) नौवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed