फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   virat kohli new guest on Comedy Nights with Kapil

कपिल के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे विराट कोहली

Fri, 20 Jun 2014 05:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Jun 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
virat kohli new guest on Comedy Nights with Kapil
टीम इंडिया की नई रन मशीन और सनसनी बनकर उभरे विराट कोहली को आपने अब तक सिर्फ मैदान पर खेलते देखा होगा या टीवी पर उत्पादों का विज्ञापन करते हुए।
विज्ञापन


लेकिन जल्द ही वह ऐसी जगह दिखेंगे जहां किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

हम बात कर रहे हैं उस मंच की, जहां उनसे पहले भारतीय क्रिकेट के कई पुराने और नए दिग्गज अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव के बाद टीम इंडिया में उनके साथी हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी इस मंच पर आ चुके हैं। और इस मंच का नाम है 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'।

कपिल देव ने दी कोहली को बधाई

virat kohli new guest on Comedy Nights with Kapil
देश के लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल अपने पॉपुलर टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कई खिलाड़ियों को होस्ट कर चुके हैं। उनकी इस फेहरिस्त में नया नाम है विराट कोहली का।

कोहली कॉमेडी नाइट्स में आने को राजी हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली कपिल के टीवी शो के अगले नए मेहमान होंगे। इस कार्यक्रम की शूटिंग आज ही यानी 20 जून को हो रही है। कपिल देव ने भी कोहली को इस शो में जाने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed