फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   virat kohli cheers for one more time before asia cup

एशिया कप से पहले कोहली को मिली एक और खुशी

Tue, 25 Feb 2014 04:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Feb 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
virat kohli cheers for one more time before asia cup

आज से शुरू हुए एशिया कप में पहले टीम इंडिया की अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी को करनी थी, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे से वापस लौटने के बाद वह अनफिट होने के कारण टूर्नामेंट से हट गए। और उनकी जगह टीम की कमान विराट कोहली को मिल गई।

विज्ञापन


यह तीसरा मौका होगा जब कोहली टीम की कमान संभालेंगे। टीम के बांग्लादेश पहुंचने के बाद कोहली को एक और बड़ी सौगात मिल गई। वह बड़ी सौगात मिली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग से।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया संपन्न दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग आठवें स्थान पर आ गए हैं। कोहली ने चार पारियों में 214 रन बनाए थे जिसके बाद उनकी रैंकिंग में एक स्थान का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर टीम इंडिया पर है बड़ा खतरा

virat kohli cheers for one more time before asia cup

टेस्ट रैंकिंग में भारत की ओर से अभी भी टॉप पर चेतेश्वर पुजारा हैं जिन्होंने अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है।

दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलयर्स शीर्ष पर बने हुए हैं। गेंदबाजों में भारतीय फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की रैंकिंग में भी एक स्थान का सुधार हुआ है और वह नौवें स्थान पर आ गए हैं।

हालांकि अश्विन ने आलराउंडरों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इस बीच टीम रैंकिंग में भारत का दूसरा स्थान खतरे में पड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ भी करवा लेता है तो वह भारत से दूसरा स्थान छीन लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed