{"_id":"3bdecaa1095f198fcf05110b37bf582c","slug":"virat-kohli-and-rohit-fined-for-slow-over-rate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित को 24 तो कोहली पर 12 लाख का जुर्माना","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रोहित को 24 तो कोहली पर 12 लाख का जुर्माना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 May 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। आईपीएल के हर सत्र में खिलाड़ी आपस में भिड़े ही हैं।
खिलाड़ियों में तीखी बहस का सबसे ताजा मामला मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क के बीच का है। मंगलवार को मैच के दौरान दोनों के बीच बहस के बाद मामला गरमा गया था।
मैच रेफरी एंडी पैक्रॉफ्ट ने दोनों खिलाड़ियों को अनुशासन तोड़ने पर जबर्दस्त झटका देते हुए भारी जुर्माना ठोक दिया है।

पोलार्ड और स्टॉर्क पर लगा भारी जुर्माना
मुंबई के कैरिबियाई आलराउंडर कीरोन पोलार्ड और बंगलोर के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क को दोनों टीमों के बीच मंगलवार को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान दुर्व्यवहार के कारण भारी जुर्माना लगा दिया गया है।
पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है जबकि स्टॉर्क की 50 प्रतिशत मैच फीस काट दी गई है। मुंबई और बंगलोर के बीच मुकाबले के दौरान पोलार्ड और स्टॉर्क के बीच यह वाकया मुंबई की पारी के 17वें ओवर में हुआ जब स्टॉर्क ने पोलार्ड को गेंद डाली लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे।
इस पर पोलार्ड गुस्से में आ गए और बल्ला लेकर स्टॉर्क की तरफ फेंक दिया। लेकिन बल्ला उनके हाथ से फिसलकर नीचे गिर गया। पोलार्ड ने अंपायर से भी बहस की और स्टॉर्क के व्यवहार की आलोचना की। इसके बाद दोनों में जमकर बहसबाजी भी हुई।

रोहित को 24 तो कोहली को 12 लाख की लगी चपत
दोनों क्रिकेटरों के अलावा दोनों टीमों के कप्तानों को भी जुर्माना झेलना पड़ा। विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरी बार स्लो ओवर का दोषी पाए जाने के कारण 24 लाख रुपए का जुर्माना हुआ है।
जबकि बंगलोर के कप्तान कोहली पर 12 लाख का जुर्माना किया गया है। रोहित इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर के दोषी पाए गए थे।