फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   virat is best to sachin tendulkar in first 15 test

खराब फॉर्म के बावजूद सचिन से कहीं आगे हैं विराट

Tue, 12 Aug 2014 03:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
virat is best to sachin tendulkar in first 15 test
जब टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी तब सभी की नजर विराट कोहली पर टिकी थी क्योंकि इस टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को ही इस देश में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव था।
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास लेने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का यह पहला दौरा था और इस सभी को उम्मीद थी कि सचिन का दूसरा रूप कहे जाने वाले विराट कोहली इस बार यहां पर कमाल करेंगे।
विज्ञापन


लेकिन जिस तरह से उन्होंने पिछले 4 टेस्ट मैचों में प्रदर्शन किया, उससे प्रशंसकों को खासा निराशा हुई है। पिछली 8 पारियों में कोहली 2 बार तो खाता भी नहीं खोल सके और एक पारी में 40 से ज्यादा रन भी नहीं बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी याद है ऑस्ट्रेलिया में कोहली की यादगार पारियां

virat is best to sachin tendulkar in first 15 test
2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान ओवल में जिस किसी ने विराट कोहली की 116 रन की शतकीय पारी देखी, वो आजतक उस नायाब पारी को नहीं भूल पाया होगा।

जिस विकेट पर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीवीएस लक्ष्मण जैसे धुरंधर 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके उस विकेट पर कोहली अकेले ही डटे रहे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ने 8 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 51.81 की औसत से सर्वाधिक 300 रन बनाए थे। वहीं कोहली के बाद सचिन की 8 पारियों में 35.87 की औसत से कुल 287 रन थे जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतक थे।

इंग्लैंड आते ही रूठ गया कोहली का बल्‍ला

virat is best to sachin tendulkar in first 15 test
उस दौरे पर भले ही टीम इंडिया 0-4 से टेस्ट सीरीज हार गई हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट को भविष्य का सचिन तेंदुलकर मिल गया था।

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली से सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी और टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार भी उनके कंधों पर टिका था। लेकिन इसे उम्मीदों का दबाव कहिए या खराब किस्मत, इंग्लैंड दौरे पर कोहली ने सभी को निराश किया और 8 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 108 रन निकले।

कोहली की असफलता का असर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर पड़ा और टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है। मैनचेस्टर टेस्ट में तो हद ही हो गई कि कोहली दोनों पारियों में कुल 10 रन (0, 7 रन) भी नहीं बना सके।

खराब फॉर्म पर कोहली की हो रही आलोचना

virat is best to sachin tendulkar in first 15 test
इंग्लैंड में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर आ गए। किसी को उनकी तकनीक में कमी दिखी तो किसी को उनमें प्रतिबद्धता की कमी नजर आई।

कई आलोचकों ने कोहली को सचिन तेंदुलकर का विकल्प मानने से इनकार कर दिया।

हालांक‌ि कई आलोचकों का यहां तक कहना है कि उनकी बल्‍लेबाजी में गिरावट गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करने के कारण आई है। ऐसी खबरें आई थी कि बीसीसीआई ने कोहली को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंग्लैंड में रहने की अनुमति दे दी थी लेकिन एक ओर जहां कोहली को खुशी मिली तो दूसरी ओर उनका फॉर्म जाता रहा और अब तक इंग्लैंड में एक पारी में 40 रन भी नहीं बना सके हैं।

अभी भी तेंदुलकर से कहीं आगे हैं विराट

virat is best to sachin tendulkar in first 15 test
क्या वास्तव में विराट कोहली में सचिन तेंदुलकर जैसी प्रतिभा नहीं है? यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो आलोचक गलत साबित होते हैं।

तेंदुलकर और कोहली के विदेश में खेले गए शुरुआती 15 टेस्ट मैचों के प्रदर्शन पर नजरें डाले तो विराट रनों के मामले में मास्टर ब्लास्टर से आगे खड़े दिखते हैं।

मास्टर ब्‍लास्टर ने शुरुआती 15 टेस्ट मैचों में 42.35 की औसत से 3 शतकों सहित 945 रन बनाए थे। वहीं कोहली के नाम 15 टेस्ट मैचों में 34.64 की औसत से 3 शतकों सहित कुल 970 रन हैं।

ऐसे में 25 साल का युवा बल्‍लेबाज कहीं से भी सचिन से पिछड़ता हुए नजर नहीं आ रहा। माना अभी विराट का खराब समय चल रहा है लेकिन उम्मीद करिए जल्द ही वह लय में लौट आएं और अपने उस अंदाज में बल्‍लेबाजी करें जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed