फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   vinod kambli gets married again

फिर से दूल्हा बने विनोद कांबली और रचाई शादी

Wed, 07 May 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 May 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
vinod kambli gets married again
कभी सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त रहे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने फिर से शादी रचा ली है।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी शादी में करीबी दोस्तों को बुलाया जिसमें फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग भी थे।

लेकिन शायद वह अपनी शादी में बचपन के दोस्त मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर को बुलाना भुल गए और उन्हें नहीं बुलाया।

चर्च में जाकर विनोद कांबली ने रचाई शादी

vinod kambli gets married again
पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी स्टायलिश जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते शनिवार को अपनी ही पत्नी आंद्रेया हेविट के साथ मुंबई के बांद्रा में सेंट पीटर्स चर्च में शादी की।

हालांकि दोनों पहले ही शादी कर चुके थे और दोनों ‌की शादी कोर्ट में हो चुकी थी लेकिन अब वे पारंपरिक तरीके से अपनी शादी करना चाहते थे। इसलिए दोनों ने कोर्ट में कानूनी तौर पर पति-पत्नी बनने के बाद रीति-रिवाजों से भी शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांबली की शादी में बेटा भी हुआ शामिल

vinod kambli gets married again
सचिन तेंदुलकर के साथ सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले विनोद कांबली की इस शादी में सबसे बड़ा आकर्षण उनका बेटा जीसस क्रिस्टियानो था जो इसमें शामिल हुआ। कांबली और हैविट की कोर्ट में शादी कुछ साल पहले हुई थी और जीसस 2010 में पैदा हुआ।

चर्च में शादी कराने के बाद कांबली ने एक पार्टी भी दी जिसमें सचिन तेंदुलकर को छोड़कर फिल्मी दुनिया के कई दोस्त शामिल हुए।

कार्यक्रम में उनकी करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका राणा भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

हार्ट अटैक आने के बाद से धार्मिक हो गए कांबली

vinod kambli gets married again
विनोद कांबली को पिछले साल नवंबर हार्ट अटैक आया था जिस कारण उन्हें कुछ दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि उनसे मिलने सचिन तेंदुलकर अस्तपाल तक नहीं गए थे।

हार्ट अटैक आने के बाद कांबली धार्मिक हो गए हैं और वह अपनी शादी भी धार्मिक रीति-रिवाजों से भी करना चाहते थे।

इसलिए माना जा रहा है कि चर्च में शादी कराने के पीछे उनकी धार्मिक आस्‍था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed