{"_id":"40f9cfcb4eb3eb06c3e584f69611ad96","slug":"vijay-merchant-trophy-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय मर्चेंट ट्रॉफी उत्तराखंड में पहली बार, खिलाड़ी तैयार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विजय मर्चेंट ट्रॉफी उत्तराखंड में पहली बार, खिलाड़ी तैयार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Oct 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पहली बार 31 अक्तूबर से विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए मैच अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा। इसकी सफल मेजबानी रणजी ट्रॉफी मुकाबले के रास्ते खोलेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता नहीं
14 साल से अपने अलग वजूद के बावजूद क्रिकेट एसोसिएशनों के बीच की लड़ाई के कारण उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिल सकी है। इससे खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों की तरफ रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
बीते साल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए 12वां जोन बनाया। अब उत्तराखंड को अंडर-16 बालक वर्ग की विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच की मेजबानी भी सौंपी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई लेवल-बी और एसीए के कोच मनोज रावत ने बताया कि एकेडमी में इसके लिए बीसीसीआई के मानक के अनुरूप नई पिच तैयार की गई है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहसचिव कुमार थापा ने बताया कि मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमें पहुंच गई हैं।
दोनों टीमें दो-तीन दिन तक नेट प्रैक्टिस करेगी, जिसके बाद 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक तीन दिवसीय मैच होगा। आयोजकों की मानें तो इस मैच की सफल मेजबानी से रणजी ट्रॉफी मैच की मेजबानी का रास्ता भी खुलेगा।