{"_id":"40feb52aa2f0c7ecc0c68ea35a25ccf7","slug":"vanya-mishra-about-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फिट रहना है तो स्पोर्ट्स में रुचि दिखाएं बच्चे'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
'फिट रहना है तो स्पोर्ट्स में रुचि दिखाएं बच्चे'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 May 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी को स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना चाहिए। इससे शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ में सारा दिन एनर्जी भी बनी रहती है। यह कहना है पूर्व मिस इंडिया वान्या मिश्रा का। वे शुक्रवार को इंडिया ओपन इंटरनेशनल टेबल साकॅर चैंपियनशिप का उद्घाटन करने सेक्टर 7 के स्कूल पहुंचीं थी।
विज्ञापन
टेबल सॉकर ऑफ इंडिया की ओर से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वान्या मिश्रा ने कहा कि स्कूल लेवल से बच्चों को स्पोर्ट्स की गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
वान्या ने कहा कि वह खुद स्केटिंग की खिलाड़ी रह चुकी है। छठी कक्षा से ही स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद मॉडलिंग में आई। जिस कारण स्पोर्ट्स से दूरी बन गई, लेकिन आज भी जब भी समय मिलता है तो फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स का सहारा लेती हूं।
विज्ञापन
फिल्मों के ऑफर लेकर पहले पढ़ाई जरूरी
वान्या मिश्रा ने कहा कि मिस इंडिया बनने के बाद बॉलीवुड से कई ऑफर आए, लेकिन मुझे सबसे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करनी है। इसके बाद ही फिलम लाइन में अपने कैरियर की शुरूआत करना चाहूंगी। वान्या ने बताया कि वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में पढ़ाई कर रही हैं।
महिलाओं की सुरक्षा जरूरी
वान्या ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और कड़े नियम बनाने चाहिए जिससे महिलाएं आज के दौर में अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेबल सॉकर में मेडल और ट्राफियां जीतने वाले खिलाड़ियों को वान्या मिश्रा ने सम्मानित किया।