{"_id":"fc6167a9fa7083136b21e0b003de3447","slug":"uttarakhand-two-student-in-national-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हॉकी में खेलेंगे उत्तराखंड के अजय और मुसाहिद","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
नेशनल हॉकी में खेलेंगे उत्तराखंड के अजय और मुसाहिद
ब्यूरो / अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 01 Jan 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के रांची में होने वाली 61वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने को उत्तराखंड के दो छात्र को रवाना हो गए हैं। जहां वे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहाघाट की आठवीं कक्षा के छात्र अजय सिंह कुंवर और जीआईसी लोहाघाट के मुसाहिद रजा लगातार तीसरी बार उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी ने हॉकी का प्रशिक्षण दिया है। अजय के पिता प्रकाश कुंवर सेना में कार्यरत हैं। जबकि मुसाहिद के पिता टेलरिंग का कार्य करते हैं।
विज्ञापन