{"_id":"e97fb28b90e1f5c56a9b87a2aa981d06","slug":"uttarakhand-police-won-kabaddi-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस ने जीता कबड्डी का खिताब ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड पुलिस ने जीता कबड्डी का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 24 Jan 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
हृषीकेश वसंतोत्सव-2015 के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब उत्तराखंड पुलिस के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने दवुथवा कबड्डी क्लब मेरठ को 15-10 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
वसंतोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक, उत्सव के संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और विनय उनियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विभिन्न टीमों में मुकाबले हुए।
विज्ञापन
सबसे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने सोनीपत हरियाणा को 34-24, यशपाल क्लब काकड़ा ने चौधरी क्लब काकड़ा को 24-15, कंटीखेड़ा शामली ने भिवानी हरियाणा को 27-17 और दवुथवा मेरठ ने हसनपुर शामली को 13-10 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने यश क्लब काकड़ा मुजफ्फरनगर को 21-9 और दवुथवा मेरठ ने बंटीखेड़ा शामली को 23-10 के भारी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने दवुथवा मेरठ को 15-10 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। इस अवसर पर नीरज चौधरी, रामपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, किरणपाल सिंह, संजीव बालियान, ओम सिंह, ईश्वर पाल, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।