{"_id":"5ff2d34af6f9ef5606fc4ede850fd0d5","slug":"uttarakhand-gold-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में गोल्ड कप से धोनी का अनोखा रिश्ता","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड में गोल्ड कप से धोनी का अनोखा रिश्ता
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Apr 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हों या तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार, फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला हों या फिर ट्वेंटी-20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट सुरेश रैना।
विज्ञापन
विदेशी क्लबों की पसंद
देहरादून का रेंजर्स ग्राउंड हर किसी के खेल का गवाह रहा है। यह सब हुआ है उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में। जो सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का ही नहीं बल्कि विदेशी क्लबों की भी पसंद बन गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश, नेपाल के साथ अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी गोल्ड कप में खेलने के लिए आयोजकों से संपर्क कर रही हैं। मगर कमजोर आर्थिक स्थिति आयोजकों को सभी टीमों को शामिल करने से रोक रही है।
विज्ञापन
23 मई से शुरू होगा उत्तराखंड गोल्ड कप
उत्तराखंड के लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट गोल्ड कप का भी काउंटडाउन शुरू हो चुका है। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के तत्वावधान में 23 मई से यह टूर्नामेंट शुरू होगा।
मगर इसमें टीमों को शामिल करने के लिए एसोसिएशन को माथापच्ची करनी पड़ रही है। दरअसल, उत्तराखंड गोल्ड कप में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश की टीमें खेल चुकी हैं।
इसमें पाकिस्तान का क्वेटा क्लब 2008 और 2012 में रेंजर्स ग्राउंड में जलवा दिखा चुका है, जबकि बांग्लादेश और नेपाल की टीमें साल 2013 में गोल्ड कप खेलने आई थीं। जिसमें बांग्लादेश की टीम में विश्व कप खेल चुके खिलाड़ी भी शामिल थे।
ये टीम फिर जता रहीं खेलने की इच्छा
एक बार फिर बांग्लादेश की टीम गोल्ड कप में खेलने की इच्छा जता चुकी है। वहीं बीते साल नहीं आ सकी अफगानिस्तान और श्रीलंका ने एक बार फिर टूर्नामेंट में शामिल करने का आग्रह किया है।
बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नेपाल भी आने के इच्छुक हैं। एसोसिएशन के पास इतना बजट नहीं है कि सभी विदेशी टीमों को शामिल कर सकें। जल्द ही टीमों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
- पीसी वर्मा, सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
चाय पीते-पीते शुरू हुई प्रतियोगिता
उत्तराखंड गोल्ड कप की शुरुआत 80 के दशक में चाय पीते-पीते हुई थी। चार दोस्तों के बीच बच्चों को खेलता देख बने प्रोग्राम के बाद सर्वे मैदान में पहला टूर्नामेंट खेला गया।
1985 में पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसके बाद सैकड़ों क्रिकेटर गोल्ड कप में खेल चुके हैं। जिनमें से कई खिलाड़ी आज भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा हैं।