फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand footballer in nation tournament.

राष्ट्रीय फुटबॉल खेलेंगे उत्तराखंड के चार खिलाड़ी

Fri, 20 Mar 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Fri, 20 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand footballer in nation tournament.

उत्तराखंड के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन


कोलकाता में हुई सब जूनियर मीर इकबाल कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के लिए राज्य की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में एक नैनीताल, एक बागेश्वर और दो खिलाड़ी देहरादून के हैं।

कोलकाता से लौटे टीम के मैनेजर और वरिष्ठ कोच मो. इदरीश बाबा ने बताया कि  सब जूनियर प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रवेश के लिए उत्तराखंड की टीम को दिल्ली की टीम को हराना था, लेकिन टीम 1-0 गोलों से हार गई।
विज्ञापन


प्रबंधक ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले नैनीताल के अनुराग चौधरी, देहरादून के सुमन पाल, शिवम थापा और बागेश्वर के राहुल दानू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 22 मार्च से अभ्यास शिविर लगेगा। इसके लिए चारों खिलाड़ी गोवा जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed