उरुग्वे ने इटली को दिखाया बाहर का रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा चैंपियन स्पेन और इंग्लैंड के बाहर होने के बाद मंगलवार को चार बार के चैंपियन इटली का भी अभियान फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड में थम गया।
बेहद रोमांचक मुकाबले में इटली को उरुग्वे ने 1-0 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे का टक्कर हुआ। पहला हाफ बराबरी पर छूटने के बाद दूसरे हाफ में इटली को उस समय तगड़ा झटका लगा जब चार मिनट बाद ही क्लाउडियो मारचिस्को को रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया।
इसके बाद 10 खिलाड़ियों से खेलने को मजबूर इटली के ऊपर उरुग्वे ने एक बाद एक कई प्रहार किए। आखिरकार 81वें मिनट में गोडिन ने कॉर्नर पर हेडर के जरिये गोल कर उरुग्वे को बढ़त दिला दी।
इससे पहले लुइस सुआरेज ने मैच के 33वें और 66वें मिनट में जबरदस्त प्रहार किए लेकिन इटली के मुस्तैद गोलकीपर बफन ने हर बार उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इस तरह ग्रुप ‘डी’ से उरुग्वे और कोस्टारिका ने अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई कर लिया और इस ग्रुप से दो पूर्व चैंपियनों इंग्लैंड और इटली की विदाई हो गई। इंग्लैंड ग्रुप में अपना खाता भी नहीं खोल सका जबकि इटली को एक मैच में जीत मिली।
एक अंक के साथ विदा हुआ इंग्लैंड
2014 फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी इंग्लैंड ने ग्रुप ‘डी’ के अपने आखिरी लीग मैच में कोस्टा रिका से ड्रा खेला और एक अंक के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली।
इंग्लैंड को अपने शुरुआती मैच में उरुग्वे और इटली से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पहले ही नॉकआउट दौर में जगह बना चुकी कोस्टा रिका सात अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।
कोस्टा रिका ने इससे पहले उरुग्वे और इटली जैसी दिग्गज टीमों को शिकस्त दी थी। हालांकि इंग्लैंड के लिए राहत की बात यह रही की वह कोस्टा रिका को ड्रा खेलने पर मजबूर कर दिया। इंग्लैंड टीम का अभी तक टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उससे इस मैच में कोस्टा रिका का पलड़ा भारी नजर आ रहा था।